बैंक — प्रतीकात्मक तस्वीर
Bank Penalty for Minimum Balance : बैंक खाते में आप भी रकम जमा करते होंगे. क्या आपका ऐसा भी खाता बैंक में हैं जिसमें रकम न हो? आपको बता दें कि बैंकों की ओर से उन खातों पर पेनल्टी लगाई जाती है, जिनमें मिनिमम बैलेंस न हो. देश में कई बड़े बैंक ऐसे हैं..जिनमें खाताधारक को कम से कम हजार रुपये खाते में रखना अनिवार्य है.
खाताधारकों पर बोझ बन रही बैंकों की वसूली
खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं होने पर देश की सरकारी बैंकों ने खाताधारकों पर 5 साल में 8500 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई है. पता चला है कि उस अवधि में इन बैंकों द्वारा पेनल्टी के रूप में वसूली जाने वाली राशि में 34% बढ़ोतरी हुई. वित्त वर्ष 2019-20 में बैंकों ने पेनल्टी के रूप में 1,738 करोड़ रुपये वसूले थे, जो 2023-24 तक बढ़कर 2,331 करोड़ रुपये पर पहुंच गई.
यह जानकारी तब सामने आई, जब संसद सत्र के दौरान वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक प्रश्न का लिखित जवाब दिया. उनके जवाब में बताए गए आंकड़ों को आप यहां देख सकते हैं —
(राशि करोड़ रुपये में, स्रोतः लोकसभा)
खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर सबसे ज्यादा पेनल्टी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) लगाती है. PNB ने 5 साल में सबसे ज्यादा 1538 करोड़ रुपये वसूले हैं.
— भारत एक्सप्रेस
Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…
SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…
Madhya Pradesh Sanitation Workers Strike: सालों तक देश में सबसे स्वच्छ शहर का तमगा लिए…
Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…
Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…
Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…