देश

BJP MP बांसुरी स्वराज के निर्वाचन को चुनौती देने वाली सोमनाथ भारती की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती द्वारा नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा नेता बांसुरी स्वराज के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने बासुरी स्वराज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

याचिका में कहा गया है कि रिटर्निंग अधिकारी के अनुसार सोमनाथ भारती को तीन लाख 74 हजार 815 वोट मिले, जबकि स्वराज को चार लाख 53 हजार 185 वोट मिले। उन दोनों ने नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और स्वराज को विजेता घोषित किया गया. सोमनाथ भारती ने यह याचिका जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 80 और 81 के तहत दायर की है. हाल ही में सम्पन्न लोकसभा चुनावों में बांसुरी स्वराज ने सोमनाथ भारती को हराया था.

भाजपा ने दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी. सोमनाथ भारती ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर बांसुरी स्वराज पर आरोप लगाया है कि स्वराज और उनके चुनाव एजेंट ने 25 मई 2024 को दिल्ली में हुए मतदान के दौरान गलत आचरण किया.

बांसुरी स्वराज पर आप के नेता के आरोप

कई आरोपों के बीच भारती ने कहा है कि स्वराज के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ता लोगों को पैसे, साड़ी और सलवार सूट बांट रहे थे. बांसुरी स्वराज की सहमति से और उनके निर्देश पर काम कर रहे थे. आप कार्यकर्ताओं और आम जनता ने उनके पक्ष में वोट देने के लिए मतदाताओं को लुभाने के लिए सामग्री वितरित करना बंद करने को कहा, लेकिन उन्होंने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया और सामग्री बांटना जारी रखा. याचिका में आगे कहा गया है कि मतदान के दिन स्वराज के दोनों एजेंटों के पास उनके मतपत्र संख्या, फोटो, चुनाव चिन्ह और पीएम मोदी की फोटो वाले पर्चे थे। याचिका में यह भी कहा गया है कि बसपा के उम्मीदवार राज कुमार आनंद को भाजपा ने स्वराज की मदद करने के लिए खड़ा किया था, क्योंकि वह पहले दिल्ली में आप सरकार में मंत्री थे.

तर्क- बसपा उम्मीदवार को इसलिए इस्तीफा देना पड़ा

आरोप है कि बसपा के उम्मीदवार राज कुमार आनंद ने एजेंसियों के दबाव में पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के बाद बीजेपी में शामिल हो गए. याचिका में यह भी कहा गया है कि राज कुमार आनंद ने खुलासा किया कि उन पर जांच एजेंसियों के दबाव था इसलिए उनके पास इस्तीफा देने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था. अगर वो इस्तीफा नहीं देते तो जांच एजेंसियां उनको गिरफ्तार कर लेती.

— भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

3 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

3 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

3 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

3 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

3 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago