देश

मई से ज्यादा खतरनाक हो सकता है जून, देश के कई हिस्सों में जानलेवा लू चलने का मौसम विभाग का अनुमान

यूपी से लेकर राजस्थान तक भीषण गर्मी का दौर जारी है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में जोधपुर, बीकानेर व कोटा संभाग में अनेक जगह ‘हीटवेव व तीव्र हीटवेव’ दर्ज की गई. वहीं आज सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिला. मौसम विभाग ने दिल्ली में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया है. मई का महीना जाते-जाते लोगों को गर्मी की भीषण मार देके जा रहा है, लेकिन मौसम विभाग की मानें दो अगला महीना भी राहत भरा नहीं रहने वाला है.

जून में देश के अधिकांश राज्यों में लू चलेगी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज सोमवार को पूर्वानुमान लगाते हुुए कहा कि जून में देश के अधिकांश राज्यों में लू चलेगी. आईएमडी ने कहा, “दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों को छोड़कर जून में देश के अधिकांश हिस्सों में मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है.”

देश के इन हिस्सों में गर्मी का रहेगा यह हाल 

आईएमडी के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले महीने के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों और मध्य भारत के आसपास के इलाकों में सामान्य से ऊपर गर्मी रहने की संभावना है. आईएमडी ने कहा, ”जून में देश के अधिकांश हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत के चरम उत्तरी भागों और पूर्व व उत्तर-पूर्व भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे होने की संभावना है.”

गर्मी को लेकर मौसम विभाग की सलाह

आईएमडी ने कहा है कि गर्मी के दौरान बुजुर्गों और स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों जैसी कमजोर आबादी को गर्मी से संबंधित बीमारियों के जोखिम का सामना करना पड़ता है. लंबे समय तक अत्यधिक गर्मी से बुनियादी ढांचे पर दबाव पड़ता है, लोगों के शरीर में भी पानी की कमी हो जाती है.

इसे भी पढ़ें: भगवंत मान की सरकार गिरने का अमित शाह ने किया दावा तो भड़क उठे केजरीवाल, दिल्ली सीएम ने गृह मंत्री को दी ये नसीहत

आईएमडी ने आगे कहा, ”अधिकारियों को शीतलन केंद्र खोलना चाहिए और सलाह जारी करके इसके लिए सक्रिय रूप से कार्य करना चाहिए. गर्मी के दौरान सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए ये कदम महत्वपूर्ण हैं. गर्मी के दौरान सुरक्षित रहने के लिए व्यक्ति को हाइड्रेटेड रहना होगा, अधिकतम ठंडे वातावरण में रहना होगा और गर्मी के घंटों के दौरान तेज गतिविधियों से बचना होगा.

Rohit Rai

Recent Posts

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

18 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

33 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

35 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

1 hour ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

1 hour ago