कंझावला केस की जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम (फाइल फोटो)
Kanjhawala Case: दिल्ली के चर्चित कंझावला केस में 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इन पुलिसकर्मियों में दो सब इंस्पेक्टर, 4 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, 4 हेड कॉन्स्टेबल, 1 कॉन्स्टेबल शामिल हैं. सस्पेंड पुलिसकर्मियों में से 6 पीसीआर की ड्यूटी में तैनात थे और 5 पुलिसकर्मी पिकेट पर तैनात थे. इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि इन्होंने अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरती है. दिल्ली के कंझावला केस (Kanjhawala Case) में गृह मंत्रालय सख्त एक्शन के मूड में है. सूत्रों के मुताबिक, साक्ष्य के आधार पर आरोपियों के खिलाफ 302 यानी हत्या की धारा लगाकर तफ्तीश करने के निर्देश दिए गए हैं.
दरअसल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सीपी शालिनी सिंह ने जांच कर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी जिसके बाद मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा था.
गृह मंत्रालय ने दिल्ली के सुनसान इलाकों और बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल भी कराने का सुझाव दिया है. रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि हादसे वाली रात पुलिस चौकन्नी नहीं दिखी…कंझावला में अंजलि की मौत 1 जनवरी को हुई थी. उसके शव को दिल्ली की सड़कों पर 12 किलोमीटर तक घसीटा गया था.
चौंकाने वाली बात ये है कि ये सब उसी रात हुआ, जब पूरा देश न्यू ईयर के जश्न में डूबा था. दिल्ली पुलिस के सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के दावों के बीच अंजलि ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया था. कंझावला (Kanjhawala Case) में 1 जनवरी की सुबह एक राहगीर ने लाश देखी थी. इसके बाद उसने पुलिस को जानकारी दी थी. दीपक ने कहा था कि वो सुबह 5 बजे तक पुलिस के संपर्क में रहा. मगर, कोई भी मौके पर नहीं आया. उसने बेगमपुर तक कार का पीछा किया. कार सामान्य रफ्तार से चल रही थी.
ये भी पढ़ें: Joshimath Sinking: जोशीमठ को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आपात बैठक, बड़े फैसले की उम्मीद
चश्मदीद के मुताबिक, पीसीआर वैन में मौजूद पुलिस ने रिस्पॉन्स नहीं दिया और इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. दीपक का दावा है कि शव के उलझे रहने तक कार इधर-उधर दौड़ती रही. शव गिरने के बाद आरोपी मौके से भाग गए.
-भारत एक्सप्रेस
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…