देश

Delhi: LG ने की CM Atishi की तारीफ, Kerjiwal से इतने गुना बेहतर भी बता दिया

Delhi Govt Vs Delhi LG: किसी न किसी मसले को लेकर दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल (LG) के बीच तकरार की स्थिति तो हमेशा बनी रहती है. लेकिन शुक्रवार (22 नवंबर) को इसके विपरीत एक ऐसा भी दृश्य देखने को मिला, जब एलजी वीके सक्सेना (LG VK Saxena) ने मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) की तारीफों के पुल बांधे. उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की तुलना में कई गुना बेहतर हैं.

उपराज्यपाल ने इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी महिला विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना कहा, ‘दिल्ली की मुख्यमंत्री एक महिला हैं और मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वह अपने पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री से हजार गुना बेहतर हैं.’

LG ने क्या बोला

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आतिशी भी मौजूद थीं. LG ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, ‘जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, जीवन में चार मार्गदर्शक उभरकर सामने आते हैं. पहला, आप खुद होते हैं. आपकी खुद के प्रति भी कुछ जिम्मेदारियां होती हैं, जिनका आपको निर्वहन करना होता है. इसके बाद आपके माता-पिता. आपके माता-पिता के प्रति भी आपकी जिम्मेदारियां होती हैं. इसके बाद आपका समाज.’

वे आगे कहते हैं, ‘इसके बाद आपकी चौथी जिम्मेदारी यह होती है कि आप खुद को एक महिला के रूप में साबित करें, जिसने सभी भेदभाव की दीवार को ध्वस्त कर हर क्षेत्र में अपनी जीत का परचम लहराया है. लेकिन, आप इन सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन तभी कर पाएंगी, जब आप खुद समृद्ध होंगी और आपकी समृद्धि में शिक्षा का अमूल्य योगदान रहता है.’


ये भी पढ़ें: आपराधिक मानहानि के मामले में दिल्ली की CM Atishi को राहत, सेशन कोर्ट ने आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाया


AAP बनाम Delhi LG

बीते सितंबर महीने में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल ने कहा था कि वह अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर जनता से ‘ईमानदारी का प्रमाण पत्र’ मांगेंगे.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार पिछले कुछ समय से शासन और नौकरशाही पर नियंत्रण से जुड़े कई मुद्दों पर उपराज्यपाल के साथ मतभेद में रही है.

पिछले महीने ही आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था, क्योंकि वे शहर में बस मार्शलों के मुद्दे पर एलजी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. बस मार्शल पिछले साल अक्टूबर में वीके सक्सेना द्वारा उनकी सेवाएं समाप्त किए जाने के बाद से ही अपनी बहाली के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

इससे पहले अगस्त में दिल्ली सरकार ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में सेवा विभाग के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं करने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना को दोषी ठहराया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

28 minutes ago

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

44 minutes ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

53 minutes ago

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

1 hour ago