देश

दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने मुस्लिमों को दिया धन्यवाद, दिल खोलकर की तारीफ, जानें क्या है मामला

Delhi LG VK Saxena thanks Muslim on EID: उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गुरुवार को कहा कि इस साल ईद की नमाज पहली बार दिल्ली के मस्जिदों में अदा की गई. उन्होंने कहा कि यह सौहार्द से साथ में रहने का उत्कृष्ट उदाहरण है. सक्सेना ने गुरुवार को ईद के मौके पर लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि मुद्दों का समाधान आपसी बातचीत और सद्भावना से किया जा सकता है.

दिल्ली के उपराज्यपाल ने गुरुवार को ईद के मौके पर लोगों को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कहा कि दिल्ली में कहीं पर भी सड़क पर नमाज अदा नहीं की गई. इसके साथ ही कोई अप्रिय घटना भी नहीं घटी. उन्होंने कहा कि ईद-उल फितर दिल्ली की तमाम मस्जिदों और ईदगाहों के इमामों और हमारे सभी मुसलमान भाइयों का मस्जिद परिसरों के अंदर ही नमाज अदा करने के लिए दिल से शुक्रिया अदा करता हूं.

एलजी का दावा- इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ

सक्सेना ने कहा कि ईद के दिन मुस्लिम भाइयों और इमामों ने सुनिश्चित किया कि सड़कों पर जाम नहीं लगे और आम आदमी को कोई समस्या नहीं हो. उन्होंने कहा कि दिल्ली के इतिहास में ऐसा शायद पहली बार हुआ कि लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की है, न कि सड़कों पर. दिल्ली ने आज ऐसा करके सौहार्द और सहयोग का महान उदाहरण पेश किया है. एलजी ने कहा कि उन्होंने कई बार दिल्ली के इमामों के साथ बैठक कर इसके साथ चर्चा की.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

12 minutes ago

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

29 minutes ago

वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…

32 minutes ago

अंधविश्वास का खूनी खेल: सोते समय भाई ने दो बहनों को कुल्हाड़ी से काटा

झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…

44 minutes ago

ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…

48 minutes ago

PHDCCI को मिला नया नेतृत्व, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष; संजय सिंघानिया और अंशुमान सिंघानिया को भी बड़ी जिम्मेदारी

PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…

1 hour ago