देश

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामलाः NIA ने दो आतंकियों को किया गिरफ्तार, एजेंसी ने घोषित कर रखा था 10 लाख का इनाम

Rameshwaram Cafe blast case: रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में एनआईए ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आतंकियों को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी ने मुसाविर हुसैन शाजिब और अब्दुल मदीन ताहा को गिरफ्तार किया है. एनआईए ने दोनों फरार आरोपियों को कोलकाता के पास से गिरफ्तार किया. बता दें कि 2 मार्च को कर्नाटक की राजधानी बेंगुलरु में स्थित रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट हुआ था. इस विस्फोट में 9 लोग घायल हो गए थे.

एनआईए के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में फरार अब्दुल मथीन और मुसाविर हुसैन को कोलकाता के पास से पकड़ लिया है. दोनों ही आरोपी ब्लास्ट के बाद से फरार थे और पहचान छिपाकर कोलकाता के पास एक जगह पर रह रहे थे.

जांच एजेंसी ने घोषित किया था 10 लाख का इनाम

बता दें कि इससे पहले एनआईए ने ताहा और शाजिब की तस्वीरें सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर शेयर की थी. इन आतंकियों पर एजेंसी ने 10 लाख का इनाम भी घोषित किया था. एनआईएन के प्रवक्ता आतंकियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शाजिब ही वह आरोपी था जिसने कैफे में आईईडी रखा था और ताहा ने उसे पुलिस से बचाने और ब्लास्ट के बाद उसको भगाने का इंतजाम किया था. उन्होंने बताया कि आतंकियों को पकड़ने बंगाल, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक की पुलिस के साथ एजेंसी ने काॅर्डिनेट कर कार्रवाई को अंजाम दिया.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने मुस्लिमों को दिया धन्यवाद, दिल खोलकर की तारीफ, जानें क्या है मामला

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी में केंद्र की भाजपा सरकार… मंत्री आतिशी ने किया बड़ा दावा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

7 minutes ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

9 minutes ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

27 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

31 minutes ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

44 minutes ago

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

1 hour ago