मंत्री आतिशी ने किया बड़ा दावा.
Atishi on Modi Government: आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने दावा किया कि मोदी सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू कर सकती है. उन्होंने 12 अप्रैल को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उनके विश्वसनीय सूत्रों ने उनको बताया कि दिल्ली में चुनी हुई सरकार के खिलाफ साजिश हो रही है. दिल्ली सरकार के अफसर मीटिंग में शामिल नहीं हो रहे हैं.
आतिशी ने कहा कि 20 साल पहले के एक मामले में विभव कुमार पर कार्रवाई हुई. दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर और पोस्टिंग नहीं हो पा रही है. सीएम केजरीवाल पर झूठे आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया है. आतिशी ने कहा कि दिल्ली की जनता आप पार्टी को पसंद करती है. ऐसे में दिल्ली की चुनी हुई केजरीवाल सरकार के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है. भाजपा की केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है.
इसके साथ ही दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से किसी भी अधिकारी की पोस्टिंग दिल्ली में नहीं हो रही है. कई विभाग खाली हैं. कई विभागों में अधिकारी नहीं हैं. उन्होंने कहा कि एलजी बिना किसी वजह से गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिख रहे हैं कि सरकार काम नहीं कर रही है. सीएम केजरीवाल के पर्सनल सचिव को बेवजह हटा दिया गया. ये सारे संकेत है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी चल रही है.
India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…
PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…
देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों…
Indian Rupee Surge: RBI के नए फैसलों के बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 96…
Adani Gramotsav: मिर्जापुर के दाढ़ीराम गांव में आयोजित दो दिवसीय अदाणी ग्रामोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं,…
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…