देश

‘भाजपा जाॅइन कर लीजिए नहीं तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा’, दिल्ली की मंत्री आतिशी का दावा- BJP ने भिजवाया ऑफर

Minister Atishi marlena: अरविंद केजरीवाल को ईडी ने सोमवार 1 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया. जहां उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने दावा किया कि केजरीवाल ने पूछताछ में बताया कि दिल्ली शराब घोटाले का आरोपी विजय नायर, दिल्ली सरकार में मंत्री
आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करता था. इसके बाद मीडियाकर्मियों ने आतिशी से कई सवाल पूछे लेकिन उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया.

इस बीच दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने मंगलवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि मुझे अपने करीबी के जरिए भाजपा ने पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है. उन्होंने दावा किया ईडी आने वाले दिनों में कुछ और नेताओं को पकड़ेगी. इसमें मैं, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा भी शामिल हैं. आतिशी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा आप नेताओं को कुचलना चाहते हैं और पार्टी को खत्म करना चाहते हैं. अगले कुछ महीनों में कई और नेताओं को पकड़ने की भी योजना है.

आतिशी ने भाजपा पर साधा निशाना

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि कल ईडी ने एक बयान के आधार पर सौरभ भारद्वाज और मेरा नाम कोर्ट में लिया, जो डेढ़ साल से ईडी और सीबीआई के पास मौजूद है, ये बयान उनकी चार्जशीट में है. ये बयान सीबीआई की चार्जशीट में भी है तो फिर इस बयान को उछालने की वजह क्या थी? इस बयान को उठाने की वजह ये थी कि अब बीजेपी को लगता है कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, संजय सिंह और सत्येन्द्र जैन के जेल में होते हुए भी आम आदमी पार्टी अभी भी एकजुट और मजबूत है. अब वे आम आदमी पार्टी के नेतृत्व की अगली पंक्ति को जेल में डालने की योजना बना रहे हैं.

इससे पहले ईडी ने दावा किया था कि केजरीवाल ने विजय नायर को अपना आदमी बताया था. ईडी ने कहा कि इस पूरी साजिश को विजय नायर ने साउथ लाॅबी के साथ मिलकर अंजाम दिया. ईडी ने दावा किया विजय नायर सीएम केजरीवाल और सिसोदिया के लिए काम करता था.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

32 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago