लाइफस्टाइल

ईद के मौके पर डिफरेंट लुक की कर रही हैं तलाश, तो यहां बताए गए टिप्स से करें अरेबिक मेकअप

Arabic Makeup Look: इस बार ईद का त्योहार 11 अप्रैल 2024 को मनाया जा रहा है. जिसकी तैयारियां जोरों-सोरो से चल रही है. महिलाएं ईद के त्योहार की तैयारी काफी पहले से शुरू कर देती है. लेकिन बहुत सी महिलाएं ऐसी होती है जिन्हें कपड़े पहनना तो काफी अच्छा लगता है लेकिन वो ये समझ नहीं पाती कि सही तरीके से मेकअप कैसे किया जाए.

ऐसे में महिलाओं के बीच आजकल अरेबिक मेकअप का काफी ट्रेड हो रहा है. खासकर एथिनक आउटफिट के साथ महिलाएं लुक को जरूर ट्राई करती है. ऐसे में अगर आप पार्लर जाने की बजाय घर पर ही अरेबिक मेकअप करना चाहती है तो यहां आपको कुछ आसान टिप्स की मदद से अरेबिक मेकअप कर सकती हैं.

क्लींजिंग मिल्क का करें इस्तेमाल

अगर आप ईद के मौके पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो आप सबसे पहले अरेबिक मेकअप या किसी भी नॉर्मल मेकअप से पहले अपनी स्किन को अच्छी करह से क्लीन करना चाहिए. इसके लिए आप क्लींजिंग मिल्क का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपकी त्वचा अंदर से साफ हो जाएगी.

इसके बाद आप ओपन पोर्स को बंद करने के लिए स्किन टोनर लगाएं. टोनर के इस्तेमाल से आप स्किन को मेकअप से होनेवाले नुकसान से बचा सकते हैं. टोनर लगाने के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं और चेहरे की अच्छे से मसाज करें.

मैटेलिक ग्लो प्राइमर

अगर आप अपने चेहरे को लंबे समय तक फ्लॉलेस लुक देने के लिए अरेबिक आई मेकअप करते हुए मैटेलिक ग्लो प्राइमर का इस्तेमाल करेंगी तो ये आपके लिए अच्छा रहेगा. इसके साथ ही फाउंडेशन के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं. यह आपके फेस से ऑयल को एब्जॉर्ब कर लेगा और फेस बिलकुल लाइट नजर आएगा. गालों को हाइलाइट करने के लिए और चेहरे पर ग्लो लाने के लिए पिंक या पीच शेड का ब्लशर लगाएं. इसके साथ ही ध्यान रखें कि आपको ब्लशर से सिर्फ अपने नाक को हाइलाइट करना है. ताकि आपका ओवरऑल लुक निखर जाए.

ये भी पढ़ें:बाप रे! ये लड़की गोरा होने के लिए अपने पीरियड्स के खून का करती है इस तरह से इस्तेमाल, वजह ऐसी कि नहीं होगा यकीन

आई मेकअप

अरेबिक लुक में सबसे खास आपका आई मेकअप होता है. क्योंकि इसके वजह से आपका पूरा लुक अट्रैक्टिव बनता है. आंखों को अलग से हाइलाइट करने के लिए आंखों के इनर कॉर्नर पर सिल्वर, सेंटर में गोल्डन व आउटर कॉर्नर पर ड्रेस से मैचिंग डार्क शेड का आईशैडो अप्लाई करें. ऐसा करने से आंखें स्मोकी और बड़ी नजर आएंगी.

बोल्ड कलर की लिपस्टिक लगाएं

अरेबिक मेकअप में बोल्ड आंखों के साथ लिप्स भी बोल्ड रखे जा सकते हैं. इसके लिए आप पेंसिल से लिप्स को आउटलाइन करें. उसके बाद जो भी आप अपनी पसंद का लिप शेड लगाएंगी, उसे ब्रश की मदद से अच्छी तरह से फिल करें और ऊपर से लिप ग्लॉस लगाएं. आप बोल्ड कलर की लिपस्टिक लगाएंगी तो ज्यादा अच्छा रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बप्पा की आरती में सलमान खान से हुई गलती! बहन ने टोका तो VIDEO हुआ वायरल; देखें

Salman Khan Ganpati Viral Video: सलमान खान का गणपति बप्पा की आरती करते हुए एक…

5 minutes ago

अमित गांगुली की गिरफ्तारी से बढ़ी सियासी हलचल; टीएमसी नेता देबाशीष कुमार से करीबी संबंधों के संकेत

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 100 करोड़ से अधिक के भूमि फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले…

6 minutes ago

दो दिन पहले आया GF तृषा कृष्णन के साथ वीडियो, अब सीएम विजय को क्यों बुलाया गया लंदन से वापस?

Vijay UK Visit controversy: यूके दौरे पर गए विजय का 'द शार्ड' के बाहर आयोजित…

11 minutes ago

भाव गिरे लेकिन सोना खरीदना हुआ महंगा, जानें जेब पर लगेगी कितनी चपत?

Gold Hallmarking Fee 2026: आज गोल्ड मार्केट में सोने के भाव थोड़े गिरे हैं लेकिन…

19 minutes ago

शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म! यूपी में 15 हजार पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 15 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों पर…

41 minutes ago

किसे, कब, कितना और कहां देना होगा चार्ज? जानें UPI के नए नियमों पर विदेशों में असर

15 अक्टूबर से UPI पर लागू हो रहे नए MDR नियमों का पूरा सच. जानिए…

45 minutes ago