देश

दिल्ली शराब नीति मामला: मनदीप सिंह ढल की नियमित जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में करेगा सुनवाई

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में भ्रष्टाचार के तहत गिरफ्तार व्यवसायी अमनदीप सिंह ढल की ओर से दायर नियमित जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में सुनवाई करेगा. अमनदीप सिंह ढल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मेंशन कर जल्द सुनवाई की मांग की. सिंघवी ने कहा कि अमनदीप सिंह ढल को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से नियमित जमानत मिल चुकी है. सिंघवी ने कहा कि मैं सीबीआई केस में अंतरिम जमानत भी मांग रहा हूं. इस पर जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने कहा, हमें गरीब वादकारियों के बारे में भी सोचना होगा. हम सुप्रीम कोर्ट की प्रक्रिया को दरकिनार नहीं कर सकते.

हाई कोर्ट से हाल ही में मिली थी नियमित जमानत

बता दें कि हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने व्यवसायी अमनदीप सिंह ढल और अमित अरोड़ा को कुछ शर्तों के साथ नियमित जमानत दे दिया था. इन दोनों के जमानत के साथ ही दिल्ली शराब नीति मामले के लगभग सभी आरोपियों को सब जमानत मिल चुकी है। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने दोनों को जमानत देते हुए कहा था कि जमानत मंजूर की जाती है. ईडी और सीबीआई के अनुसार दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को संशोधित करते समय अनियमितताएं बरती गई थी और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया था.

गुरुग्राम स्थित ‘बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड‘ के निदेशक अमित अरोड़ा को ईडी ने 29 नवंबर, 2022 को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने कहा था कि अरोड़ा आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के करीबी सहयोगी हैं और दोनों शराब लाइसेंसधारियों से एकत्र अवैध धन के ‘प्रबंधन और हेराफेरी‘ में सक्रिय रूप से शामिल थे.

जब विवादास्पद आबकारी नीति तैयार की गयी थी, उस समय आबकारी विभाग का प्रभार दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के पास था. ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ढल ने कथित तौर पर अन्य आरोपियों के साथ साजिश रची और वह शराब नीति तैयार करने में सक्रिय रूप से शामिल थे। ढल को ईडी ने पिछले साल मार्च में गिरफ्तार किया था.

भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

13 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

13 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

34 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

41 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

57 minutes ago