अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल।
Arvind Kejriwal Arrested by ED: दिल्ली की शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार किए जा चुके हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार 21 मार्च की रात केजरीवाल को उनके घर से ही पकड़ा. ED की टीम केजरीवाल के लिए 10वां समन और सर्च वारंट लेकर गई थी, जहां उनसे 7 सवाल किए गए. उचित जवाब न मिलने पर दो घंटे तक पूछताछ के उपरांत केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया.
केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही केजरीवाल के परिजन और विपक्षी दलों के नेता केंद्र की भाजपा सरकार को खरी-खोटी सुना रहे हैं. केजरीवाल को जमानत दिलाने के लिए आम आदम पार्टी के नेता अदालत पहुंचे हैं, जहां ED और केजरीवाल…दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गई हैं. इस बीच, केजरीवाल की पत्नी का बयान भी सामने आया है.
सत्ता के अंहकार में गिरफ्तार करवाया: सुनीता केजरीवाल
केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने पति की गिरफ्तारी पर दुख व्यक्त करते हुए कहा— “यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है. भाइयों…बहनों…आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहे हैं. चाहे अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश के लिए समर्पित है. मैं कहूंगी कि जनता सब जानती है. भाजपा ने मेरे पति के साथ गलत किया है.”
‘केजरीवाल सीएम बने रहेंगे, जेल से ही सरकार चलाएंगे’
केजरीवाल की सहयोगी AAP नेता आतिशी ने कहा, “हम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं. ईडी ने कल रात को उन्हें गिरफ्तार कर लिया. ये बहुत दुखद है. हमने सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया है. और हमने हमेशा कहा है कि केजरीवाल दिल्ली के सीएम बने रहेंगे.”
यह भी पढ़िए: …आखिरकार दिल्ली के CM गिरफ्तार, शराब नीति केस में आज ही HC से लगा था झटका
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…