देश

तीन महीने बाद मनीष सिसोदिया को मिल जाएगी जमानत! कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में की अहम टिप्पणी

Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सीबीआई ने सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध किया. सीबीआई ने कहा कि सिसोदिया को जमानत मिलने से इस केस की जांच प्रभावित हो सकती है. वे इसमें बाधा डाल सकते हैं.

वहीं सिसोदिया के वकील ने कहा कि अदालती कार्रवाई धीमी गति से चल रही है. इस पर कोर्ट ने कहा कि अगर अदालत की कार्रवाई में देरी हो रही है तो आप 3 महीने बाद जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं. मामले की अगली सुनवाई 22 मार्च को होगी.

बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 14 मार्च को सिसोदिया की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज कर दी थी. आप ने सिोसदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद क्यूरेटिव याचिका दायर की थी. बता दें कि दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर 2021 को राजधानी में नई शराब पाॅलिसी लागू की थी. हालांकि लागू होने के कुछ दिन बाद ही यह नीति विवादों में आ गई थी. विवाद बढ़ने के बाद दिल्ली सरकार ने यह पाॅलिसी वापस ले ली थी.

कई नेता हो चुके हैं गिरफ्तार

इसके बाद दिल्ली के मुख्य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर राज्यपाल वीके सक्सेना ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी. सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ईडी ने इस मामले में मनी लाॅन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. इस मामले में ED अब तक पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और बीआरएस एमएलसी के. कविता जैसे बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर चुकी हैं. फिलहाल ED की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ेंः गुजरात: अदालत ने बचपन की निर्वस्त्र तस्वीर को लेकर ईमेल एकाउंट ब्लॉक करने पर गूगल को भेजा नोटिस

ये भी पढ़ेंः आर्म्स लाइसेंस मामले में अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अदालत ने दी जमानत

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago