देश

Delhi Mayor Elections: AAP की शैली ओबेरॉय का बीजेपी की रेखा गुप्ता से मुकाबला, कांग्रेस का ऐलान- वोटिंग से दूर रहेगी पार्टी

MCD Mayor Elections: दिल्ली नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के 6 सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होना है. वहीं, इसके पहले दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस के निगम पार्षद सिविक सेंटर में होने वाले दिल्ली नगर निगम के लिए मेयर और डिप्टी मेयर सहित स्थायी समिति के होने वाले चुनावों का हिस्सा नहीं बनेंगे. उन्होंने कहा, “दिल्ली की जनता ने कांग्रेस को भाजपा और आम आदमी पार्टी के खिलाफ समर्थन दिया है, जिसका सम्मान करते हुए हम मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के चुनाव से दूरी बनाएंगे. दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को बहुमत दिया तो केजरीवाल अपना मेयर बनाएं और दिल्ली की जनता की सेवा करें.”

अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस के निगम पार्षद सदन में भाजपा और आम आदमी पार्टी के जन विरोधी फैसलों के खिलाफ आवाज उठाएंगे. इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने सदन में नाजिया दानिश को एमसीडी में कांग्रेस दल का नेता और शीतल को उपनेता और शगुफ्ता चौधरी को निगम में कांग्रेस पार्टी का चीफ विप लोकतांत्रिक प्रक्रिया के द्वारा नियुक्त किया है.

अनिल कुमार ने कहा, “दिल्ली की जनता ने हमें 9 सीटों पर जीत दिलाई है. इसका हम सम्मान करते हैं. कांग्रेस पार्टी निगम सदन में जनता के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा की मिलीजुली सत्ता की गलत नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज बनकर बुलंद करेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से भाजपा और आम आदमी पार्टी की एकतरफा सोच के खिलाफ आवाज उठाती रही है. भविष्य में भी दिल्लीवालों के कल्याण और अधिकारों के लिए कांग्रेस अपनी विचारधारा के अनुरूप निगम सदन में और सदन के बाहर संघर्ष करेगी.”

बीजेपी ने रेखा गुप्ता को मेयर पद के लिए मैदान में उतारा है. जबकि, डिप्टी मेयर के लिए कमल बागड़ी पर दांव लगाया है. वहीं, AAP ने मेयर पद के लिए शैली ओबेरॉय को और डिप्टी मेयर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल को उम्मीदवार बनाया है.

ये भी पढ़ें: Water Vision 2047: जल को सहयोग और समन्वय का विषय बनाना प्रत्येक राज्य की जिम्मेदारी, बोले- पीएम मोदी

सुबह 11 बजे से सिविक सेंटर में मतदान प्रक्रिया शुरू होगी. पहले एमसीडी के सभी निर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी, जिसके बाद बैलेट पेपर के जरिए मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

13 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

30 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

50 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

1 hour ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago