बीजेपी के स्टिंग ऑपरेशन पर केजरीवार का पलटवार
गुजरात विधानसभा चुनाव हो या दिल्ली मेंं MCD चुनाव आम आदमी पार्टी और बीजेपी की तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है. एक बार फिर बीजेपी ने केजरीवाल की पार्टी पर स्टिंग बम से हमला बोला है. इस बार बीजेपी ने एक और स्टिंग जारी करते हुए ‘आप’ पार्टी पर एमसीडी (MCD) चुनाव में पैसे लेकर टिकट देने का गंभीर आरोप लगाया है.
वहीं दूसरी तरफ आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी करारा पलटवार किया है उन्होने कहा,”BJP रोज़ नई नौटंकी लेकर आती है, जांच में कुछ नहीं मिलता इसकी भी जांच करा लो”
दिल्ली एमसीडी चुनाव में बीजेपी और आप पार्टी एक दूसरे लगातार तीर छोड़ते हुए दिख रहे हैं. बीजेपी की तरफ से जारी किए हए स्टिंग वीडियो पर केजरीवाल ने बीजेपी को तीखा जवाब दिया है उन्होने एक चैनल में अपना इंटरव्यू वाले वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा , ”BJP रोज़ नई नौटंकी लेकर आती है शराब घोटाला, Bus घोटाला, Ticket घोटाला जांच में कुछ नहीं मिलता इसकी भी जांच करा लो Gujarat का युवा BJP द्वारा पेपर फोड़े जाने से परेशान, उम्मीद से AAP के साथ है. मैं हर युवा से कहता हूँ कि अपने घर में सभी का Vote सुनिश्चित करें.”
बता दें कि इससे पहले बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक और स्टिंग वीडियो जारी करते हुए अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर करारा हमला बोला है. ये स्टिंग कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुईं बिंदु श्रीराम ने किया था. आरोप है कि बिंदु श्रीराम से टिकट के बदले पैसे की मांग की गई थी.
इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी के शीर्ष नेता गोपाल राय, आतिशी, दुर्गेश पाठक और सौरभ भारद्वाज टिकट बेचने के इस खेल में शामिल थे.
बीजेपी की तरफ से दावा किया गया है कि ये वीडियो आप सदस्य बिंदू श्रीराम ने बनाया है. दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले बिंदू ने वार्ड 55 रोहिणी डी से टिकट मांगा था. बीजेपी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि गोपाल राय के करीबी पुनीत गोयल और इस लोकसभा क्षेत्र के संचार प्रभारी आरआर पठानिया टिकट के बदले पैसे वसूली करने में शामिल थे. आप पार्टी ने कई सीटों पर इसी तरह टिकट बेचे हैं. बता दें कि MCD चुनाव का मतदान4 दिसंबर को होगा. वोटों की गिनती 7 दिसंबर को होगी.
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…