देश

Delhi MCD Election: BJP ने काम किया है, जनता की भलाई को तवज्जो दी है, दिल्ली की जनता पर पूरा भरोसा है- बोलीं मीनाक्षी लेखी

Delhi MCD Election: दिल्ली में एमसीडी चुनावा के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान जारी है. इस बीच नई दिल्ली से सांसद और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने अपना वोट डालने के बाद दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता पर उन्हें पूरा भरोसा है कि वो काम करने वाले ईमानदार लोगों को वोट करेगी.

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ये देख रही हैं कि केजरीवाल के मंत्री जेल में मसाज करवा रहे हैं? दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का रिकॉर्ड भी दिल्ली की जनता के सामने है. दिल्ली की आप सरकार ने एक के साथ एक फ्री शराब बांटकर दिल्ली की क्या हालत कर दी है, ये सबके सामने है.

दिल्ली नगर निगम में भाजपा के शानदार कामकाज की- लेखी

नई दिल्ली से सासंद और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली नगर निगम (Delhi MCD Election) में भाजपा के शानदार कामकाज की तारीफ की. साथ ही उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के शानदार कामकाज के रिकॉर्ड को लेकर दावा करते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि दिल्ली की जनता इसे देखते हुए ही वोट करेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हर मुद्दे पर काम किया है, जनता की भलाई को तवज्जो दी है, जनता की सेवा की है और उन्हें दिल्ली की जनता पर पूरा भरोसा है.

ये भी पढ़ें : MCD Election 2022: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी का आरोप- वोटर लिस्ट से मेरा नाम गायब

गौरतलब है कि दिल्ली नगर चुनाव (Delhi MCD Election) के लिए रविवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 5.30 तक चलेगा. इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. इस चुनाव में कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं. दिल्ली में 100 साल से ज्यादा उम्र के 229 वोटर्स हैं, तो वहीं 80 से 100 साल के बीच मतदाताओं की संख्या 2,04,301 है. साथ ही पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की संख्या 95,458 है. दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

4 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

18 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

45 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

57 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

1 hour ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

1 hour ago