पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर -फोटो (IANS)
Pakistan Army Chief: पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ असीम मुनीर ने सेना अध्यक्ष बनते ही भारत को गीदड़भभकी दी है. असीम मुनीर ने शनिवार को भारत से सटी नियंत्रण रेखा का दौरा किया और इस दौरान कहा कि पाकिस्तानी सेना अपनी एक-एक इंच जमीन की हिफाजत करेगी. असीम मुनीर ने कहा कि अगर जंग थोपी गई तो
पाकिस्तान की सेना दुश्मन का डटकर मुकाबला करेगी.
पाकिस्ता के नवनियुक्त सेना प्रमुख ने शनिवार को एलओसी के पास की चौकियां का निरीक्षण किया. इस दौरान असीम मुनीर ने पाकिस्तानी सेना को संबोधित किया और भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा, “हाल ही में हमने गिलगित-बाल्टिस्तान और जम्मू-कश्मीर पर भारतीय नेतृत्व के गैर-जिम्मेदाराना बयानों पर ध्यान दिया है। मैं इसे स्पष्ट रूप से साफ कर देना चाहता हूं कि पाकिस्तान की सशस्त्र सेना न केवल अपनी एक-एक इंच जमीन की रक्षा के लिए, बल्कि अगर कभी हम पर युद्ध थोपा जाता है, तो दुश्मन से मुकाबला करने के लिए हमेशा तैयार हैं.”
ये भी पढ़ें: Terrorist Attack in Pakistan: पाकिस्तान में आतंकी हमला, 3 पुलिसकर्मियों की मौत
सेना प्रमुख बनने के बाद भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए असीम मुनीर ने कहा कि दुस्साहस के परिणामस्वरूप किसी भी गलत धारणा का हमेशा सशस्त्र बलों की पूरी ताकत से सामना किया जाएगा और भारत अपने मंसूबों को कभी पूरा नहीं कर पाएगा. बता दें कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने इसी हफ्ते मंगलवार को देश के नए सेना प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभाला है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुनीर को 24 नवंबर को सेना प्रमुख नामित किया था.
पाकिस्तान में सेना प्रमुख को प्रधानमंत्री के बाद सबसे ताकतवर समझा जाता है. मेरिट के आधार पर इस रेस में मुनीर आगे थे, जिन्होंने मिलिट्री इंटेलिजेंस के प्रमुख और आईएसआई के प्रमुख के रूप में काम किया है. असीम मुनीर को साल 2017 की शुरुआत में पाकिस्तान की सैन्य खुफिया विभाग का महानिदेशक बनाया गया था और वे 21 महीने तक इस पद पर रहे. वहीं, अब सेना प्रमुख बनते ही असीम मुनीर ने भारत के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया है.
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…