देश

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर तकनीकी गड़बड़ी, त्रिलोकपुरी-संजय लेक स्टेशन पर सेवाएं प्रभावित

नई दिल्ली — सोमवार सुबह 11:20 बजे के करीब दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (लाइन-7: मजीलिस पार्क से शिव विहार) पर त्रिलोकपुरी-संजय लेक मेट्रो स्टेशन स्थित एक तकनीकी रूम में धुआं उठने की सूचना के बाद सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुईं.

धुएं के कारण स्टेशन के सिग्नलिंग और ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) सिस्टम में गड़बड़ी आ गई है, जिसके चलते इस स्टेशन के आसपास के हिस्से में ट्रेन सेवाएं निम्नलिखित तरीके से संचालित की जा रही हैं:

1.त्रिलोकपुरी-संजय लेक स्टेशन की ओर आने वाली ट्रेनें दोनों दिशाओं से अब 25 किमी प्रति घंटे की सीमित गति से चलाई जा रही हैं, क्योंकि फिलहाल सिग्नलिंग सिस्टम उपलब्ध नहीं है.
2.पिंक लाइन के बाकी हिस्सों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं.
3.यात्रियों को सूचित करने के लिए स्टेशन परिसरों और ट्रेनों के अंदर लगातार उद्घोषणाएं की जा रही हैं.

दिल्ली फायर सर्विस की टीम की मदद से अब धुएं को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है. प्रभावित हिस्से में सिग्नलिंग और AFC सिस्टम को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम जारी है. यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है और उन्हें धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

11 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

25 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

38 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago