देश

फिर वायरल हुआ दिल्ली मेट्रो का VIDEO,’चोली के पीछे क्या है’ पर युवक ने किया अश्लील डांस

Delhi Metro Viral Video: अगर आप सोचते हैं कि वायरल होने के लिए दिल्ली मेट्रो के अंदर डांस करने का चलन खत्म हो गया है, तो आप गलत हैं. DMRC की लगातार चेतावनियों के बाद भी मेट्रो के अंदर नाचना, गाना बंद नहीं हुआ. कई बार तो अश्लीलता की हदें पार कर दी गई हैं. दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल हुए वीडियो में एक व्यक्ति को ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर विचित्र डांस मूव्स करते हुए दिखाया गया है. वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि लड़के के अश्लील नृत्य से मेंट्रो में सफर कर रहे अन्य यात्री असहज हो रहे हैं.

वायरल वीडियो को मिले हजारों व्यूज

वीडियो में शख्स बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘खलनायक’ के गाने पर अजीबोगरीब अंदाज में डांस कर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां मौजूद लोगों ने लड़के के डांस पर खूब ठहाके लगाए. क्लिप में, आदमी को ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है, जबकि कैमरे के पीछे लोग और अच्छे से डांस करने के लिए कहते हैं. यात्रियों में से एक व्यक्ति ने पोल डांस करने का सुझाव देता है, जबकि दूसरा बेली डांस करने का. जब युवक दिल्ली मेट्रो के नियमों का उल्लंघन कर रहा था तो उसके दोस्तों को खुशी मनाते और हंसते हुए सुना जा सकता था.

इस क्लिप को डीयू अपडेट्स नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया गया है. वायरल वीडियो को अब तक हजारों से अधिक बार देखा और पसंद किया जा चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

7 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

7 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

7 hours ago