देश

“नूंह की तरह मध्य प्रदेश में दंगे की प्लानिंग..”, दिग्विजय सिंह के बयान पर BJP नेता का पलटवार, कहा- बुढ़ापे में सठिया गए हैं

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. शविवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, “भाजपा मध्य प्रदेश में नूंह की तरह ही दंगा कराना चाहती है. भोपाल में वकीलों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, “मुझे जानकारी मिल रही है कि भाजपा दंगे भड़काने की योजना बना रही है, जैसा कि उन्होंने हरियाणा के नूंह में कराया था।.ऐसा लगता है कि ऐसे दंगों को भड़काने के लिए एक सोची-समझी रणनीति बनाई गई है.

भाजपा ने किया पलटवार

बता दें कि दिग्विजय के बयान के बाद भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा नेता कमल पटेल ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि दोनों नेता सठिया गए हैं. बस अब इनकी राजनीति का अंत होने वाला है और पीएम मोदी का संकल्प पूरा होगा. इसकी शुरुआत मध्यप्रदेश से होने वाली है. दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर कमल पटेल ने जमकर हमला बोला.

यह भी पढ़ें: क्या MP के मुख्यमंत्री बनेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया? ‘महाराज’ ने दिया बड़ा बयान

“बहुमत से बनाएंगे सरकार”

दिग्विजय सिंह ने बताया कि 2018 में विवेक तन्खा ने कांग्रेस के समर्थन में हजारों वकीलों को एकजुट किया, जिससे अंततः हमारी सरकार बनी. एक बार फिर वकील हमारे साथ खड़े हैं. हमें उम्मीद है कि इस बार भी हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे और कोई भी पीछे नहीं रहेगा. गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व सीएम ने कहा था कि मध्य प्रदेश में बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा, क्योंकि इसमें कुछ अच्छे लोग भी हो सकते हैं. हालांकि, दंगा और अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

8 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

9 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago