ऊर्जा मंत्री एके शर्मा
UP News: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनता को नये विद्युत कनेक्शन आसानी से प्राप्त हों इसके लिए वर्तमान व्यवस्था में और सुधार एवं सरलीकरण किया जाये.
उन्होने कहा कि गाँव के गरीब व्यक्ति के लिये आनलाइन आवेदन करना कठिन होता है, इसलिये ऐसी व्यवस्था बनायी जाये, जिससे अशिक्षित, गरीब सभी आसानी से कनेक्शन प्राप्त कर सकें. साथ ही कहा कि विद्युत सम्बन्धी कार्यों में पारदर्शिता हो, इसके लिये उपभोक्ता फ्रेन्डली व्यवस्था बनायी जाये.
उन्होने 31 जुलाई से 06 अगस्त, 2023 तक एक सप्ताह का चलाये गये जनप्रतिनिधियों से संवाद एवं सम्पर्क अभियान की तारीफ की. मंत्री ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा किये गये इस प्रयास की जनप्रतिनिधियों ने खूब सराहना की है. आगे भी विभाग के अधिकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सम्पर्क बना कर रखना है.
मंत्री ए के शर्मा (Minister A K Sharma) ने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को निश्चित समय में बदलने के लिये भी निर्देशित करते हुए कहा कि अभी भी अनेक स्थानों से यह शिकायते आ रही हैं कि कतिपय ठेकेदार ट्रांसफार्मर बदलने में स्थानीय उपभोक्ताओं से अनुचित मांग करते हैं जो स्वीकार नहीं है. ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये तथा ट्रांसफार्मरों की ट्रैकिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाये जिसमें ट्रांसफॉर्मर के बदलनें के कार्यों में पारदर्शिता रहे, जिससे कोई भी अनुचित लाभ न ले सके.
ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि सभी विद्युत कार्मिक अपनी कार्य संस्कृति एवं व्यवहार में सुधार लाएं. सभी अधिकारी व कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें एवं बिल न जमा होने से कनेक्शन काटने से पहले उपभोकता को अलर्ट मैसेज भेजें. बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए मुनादी कराई जाए, उन्हें रात में भी फोन किया जाए तथा राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए सभी उपभोक्ताओं को समय से सही बिल दिया जाए, साथ ही शत प्रतिशत बिलिंग कराई जाए.
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विद्युत लाइन को जोड़ने और काटने के लिए, लिए गए शटडाउन पर विशेष सावधानी बरतें, जिससे कि विद्युत दुर्घटना न होने पाए. ऐसे कार्यों में सतर्क करने के लिए अलार्म सिस्टम को भी अपनाया जाए, साथ ही अनुरक्षण कार्यो के लिए शटडाउन लेने का एक निर्धारित समय निश्चित किया जाए जिससे कि विद्युत कटौती से लोगों को परेशान न होना पड़े. मंत्री ने विद्युत दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक के लिये भी सख्त निर्देश देते हुए कहा शटडाउन लेने के लिए तकनीक का भी सहारा लिया जाए. इसके लिये सभी डिस्काम प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करें.
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण ढंग से त्वरित समाधान करने के प्रयास किए जाएं. ट्रांसफार्मर की खराबी पर उसके स्थान पर उसी क्षमता का या उससे अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाए, जिससे कि ट्रांसफार्मर को जलने से बचाया जा सके.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…