देश

ED रेड पर मंत्री आतिशी ने उठाए सवाल, बोलीं- जांच के नाम पर घोटाला, खुलासे से ईडी वाले डरे

Atishi marlena Slams on ED Raid: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मर्लेना ने 6 फरवरी की सुबह हुई ईडी की छापेमारी पर सवाल उठाए हैं. आतिशी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ईडी ने जांच के नाम पर डेढ़ साल में सिर्फ घोटाला किया है. बंद कमरे में सीसीटीवी फुटेज के आॅडियो भी डिलीट कर दिए हैं. आतिशी ने कहा कि डेढ़ साल में ईडी कोई रिकवरी नहीं कर पाई. ना ही उसके पास रिकाॅर्डिंग है.

आतिशी ने आगे कहा कि 2 साल से हमारे नेताओं को धमकाया जा रहा है. हालांकि हम इन धमकियों से डरने वाले नहीं है. शराब घोटाले के नाम पर जांच चल रही है समन भेजे जा रहे हैं. हालांकि अभी तक ईडी को कुछ नहीं मिला. उन्होंने कहा कि ना तो अभी तक कोई रिकवरी हुई है ना ही दो साल में कोई सबूत मिला है. इसके अलावा गवाह भी झूठे हैं ईडी ने जिनसे पूछताछ की हैं वो सारे स्टेटमेंट फर्जी हैं.

यह भी पढ़ेंः CM केजरीवाल के PS और राज्यसभा MP एनडी गुप्ता के घर ED की रेड, आतिशी बोलीं- हम डरेंगे नहीं

ईडी की जांच में घोटाला है

मंत्री ने कहा कि एक गवाह को डराया धमकाया गया कि आपने बयान नहीं दिया तो बेटी स्कूल नहीं जा पाएगी. एक गवाह को थप्पड़ मारा गया है वहीं अन्य से कहा कि आपकी पत्नी को अरेस्ट कर लेंगे. उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले एक्साइज पाॅलिसी की जांच शुरू हुई. तब से इसकी फुटेज डिलीट कर दी गई है. आतिशी ने कहा कि ईडी की जांच में घोटाला है.

ईडी वाले कल से डरे हुए हैं

आतिशी ने कहा कि ईडी वाले कल से डरे हुए हैं. वो यह पता करने में जुटे थे कि किस बात का खुलासा हो रहा है. ऐसे में इस खुलासे को रोकने के लिए वे छापेमारी कर रहे हैं. सीएम के पीढ के घर भी ईडी की रेड की जा रही है. एजेंसी का इस्तेमाल सिर्फ डराने धमकाने के लिए किया जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी गोवा को देंगे NIT की सौगात, 1330 करोड़ की परियोजना का करेंगे शिलान्यास

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

17 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

59 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago