Lata Mangeshkar Death Anniversary
Lata Mangeshkar Death Anniversary: आज स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पुण्यतिथि है. आज ही के दिन लता दीदी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था और इसी के साथ आज उन्हें गए हुए 2 साल पूरे हो चुके हैं. मगर आज भी स्वर कोकिला लता मंगेशकर अपने गानों की वजह से हमारे दिलों में जिंदा हैं और हमेशा रहेंगी. बता दें लता दीदी ने 92 साल की उम्र में कोरोना की चपेट में आने की वजह से सांसों का त्याग किया था. लंबे समय तक अपनी आवाज से हमारे दिलों पर राज करने वाली लता दीदी की पुण्यतिथि पर हम आपको उनके जीवन के कुछ पहलुओं के बारे में बताते हैं.
लता मंगेशकर जब 13 साल की थीं तभी उनके पिता का देहांत हो गया था. लता दीदी परिवार में सबसे बड़ी थीं और घर की सभी जिम्मेदारी उनपर ही थी. उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर भी जाने माने संगीतकार थे, घर में संगीत का माहौल होने की वजह से लता भी उसमें रमी हुई थीं.
यह भी पढ़ें : Rajinikanth की फिल्म ‘लाल सलाम’ का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस से मिल रहा पॉजिटिव रिस्पॉन्स
बता दें लता मंगेशकर ने पढ़ाई छोड़ दी और 5 भाई बहनों में सबसे बड़ी होने का फर्ज निभाया. उनपर बेहद ही काम उम्र में परिवार की कई जिम्मेदारियां आ गई थी. इसी के कारण उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और कभी शादी न करने का फैसला लिया. हालांकि वो चाहती थीं कि उनकी शादी को, लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया.
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…