होली के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण.
Chandra Grahan 2024 Holi: हिंदू धर्म में ग्रहण को खास महत्व दिया गया है. ज्योतिष शास्त्र (Astrology) की गणना के अनुसार, इस साल यानी 2024 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे. जिसमें से दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण हैं. पंचांग के अनुसार इस साल का पहला ग्रहण, चंद्र ग्रहण है जो कि 25 मार्च, सोमवार को लगेगा. इस दिन होली का त्योहार भी मनाया जाएगा. ऐसे में होली यानी फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगने वाला चंग्र ग्रहण खास माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि इस साल के पहले चंद्र ग्रहण के बारे में जरूरी बातें.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2024) पूर्णिमा को लगता है. जबकि अमावस्या के दिन सूर्य ग्रह लगता है. फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 25 मार्च को है. ऐसे में इस दिन होली (Holi 2024) के साथ-साथ चंद्र ग्रहण भी लगेगा. यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि (Virgo Zodiac) में लगेगा. इस चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 10 बजकर 24 मिनट से लेकर 3 बजकर 01 मिनट तक है. इस चंद्र ग्रहण का पिक टाइम दोपहर 12 बजकर 43 मिनट है. चूंकि यह होली के दिन उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगेगा. इसलिए इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा. वैसे चंद्र ग्रहण का सूतक, ग्रहण लगने से 9 घंटा पहले शुरू हो जाता है.
ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक होली (Holi 2024) के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण उपच्छाया है. दरअसल पूर्ण और आंशिक के अलावा उपच्छाया ग्रहण की चर्चा ज्योतिष में की गई है. उपच्छाया ग्रहण के दौरान चंद्रमा पर पृथ्वी से बाहर की छाया पड़ती है. जिससे चंद्रमा की सतह धुंधली हो जाती है. हलांकि इसमें चंद्रमा का कोई भाग काला या धुंधला नहीं होता, मगर मलिन जरूर हो जाता है. ज्योतिष में इसी स्थिति को उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहा गया है.
यह भी पढ़ें: वेलेंटाइन वीक में इन 7 राशियों का प्यार चढ़ेगा परवान, इन्हें रहना होगा खास सतर्क
दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को लगेगा. भाद्रपद मास की पूर्णिमा के दिन लगने वाला यह चंद्र ग्रहण खंडग्रास होगा. इस चंद्र ग्रहण को यूरोप, पश्चिमी अमेरिया और यूरोप में दिखाई देगा. भारत में इस चंद्र ग्रहण को पूरी तरह नहीं देखा जा सकेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि जब इस खंडग्रास चंद्र ग्रहण की शुरुआत होगी तब भारत के कुछ हिस्सों में सूर्यास्त हो चुका होगा. बता दें कि इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.
-भारत एक्सप्रेस
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…