देश

दिल्ली के विधायकों की बल्ले-बल्ले, 66 प्रतिशत बढ़ी सैलरी, अब CM केजरीवाल को मिलेगा 1.70 लाख वेतन, जानिए मंत्रियों को कितनी मिलेगी सैलरी?

Delhi MLAs Salary Hike: 17 मार्च से शुरू होने वाले दिल्ली बजट सत्र से पहले विधायकों और मंत्रियों के वेतन और भत्तों में 66 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी कर दी गई है. दिल्ली सरकार के कानून विभाग की एक अधिसूचना के अनुसार, विधायकों को अब हर महीने 90 हजार रुपये मिलेंगे, जो पहले 54 हजार रुपये मिलते थे.

अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री और मंत्रियों, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, मुख्य सचेतक और नेता विपक्ष के वेतन और भत्ते को भी मौजूदा 72 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख 70 हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया है. अधिसूचना के मुताबिक, विधायकों का मूल वेतन 12 हजार रुपये मासिक से बढ़ाकर 30 हजार रुपये और मंत्रियों का 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 60 हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया है. दैनिक भत्ता भी 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दिया गया है.

जुलाई 2022 में, दिल्ली विधानसभा ने विधायकों और मंत्रियों के वेतन में वृद्धि का प्रस्ताव पारित किया. इस प्रस्ताव को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद विधि विभाग ने वेतन वृद्धि की अधिसूचना जारी की है. विधायक के लिए वेतन वृद्धि 14 फरवरी से प्रभावी होगी, जब राष्ट्रपति ने इस कदम पर अपनी सहमति दी थी.

तेलंगाना में सबसे ज्यादा मिलती है सैलरी

जानकारी के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा सैलरी तेलंगाना में विधायकों को मिलती है. यहां एक विधायक को प्रति महीने 2.5 लाख रुपये मिलती है. हालांकि इसमें विधायकों के लिए कई तरह के भत्ते भी जुड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Budget Session: राहुल के बयान पर संसद में हंगामा, राजनाथ बोले- “माफी मांगें राहुल…”, गोयल बोले- देशद्रोह का केस चले, कांग्रेस ने कहा- “माफी का सवाल ही नहीं”

2015 में भी केजरीवाल सरकार ने किया था प्रस्ताव

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिसंबर 2015 में विधायकों को सैलरी बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया था. इस प्रस्ताव में विधायकों की सैलरी 54 हजार से बढ़ाकर 2.10 लाख रुपए प्रति महीने करने का प्रस्ताव था, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया था. बीजेपी का कहना था कि इस प्रस्ताव को नियमों का उल्लंघन करके पास किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

3 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

3 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

3 hours ago