खेल

SL vs NZ: न्यूजीलैंड की जीत ने दी भारत को गुड न्यूज, आखिरी ओवर में श्रीलंका के खिलाफ कीवियों ने जीता टेस्ट मैच

SL vs NZ, Test: लोग कहते हैं वक़्त हर जख्म को भर देता है, ऐसा ही कुछ टीम इंडिया के साथ हुआ है. क्योंकि आज से ठीक 628 दिन पहले जिस टीम ने न सिर्फ टीम इंडिया (Team India) का सपना तोड़ा बल्कि विराट कोहली (Virat Kohli) के खाते में आईसीसी ट्रॉफी को आने से भी रोका था. मगर आज भारतीय टीम को इतना बड़ा दर्द देने वाली कीवियों की टीम ने सबसे बड़ा गिफ्ट दिया. जिस अहमदाबाद मैच पर पूरे देश की नजर थी उसके नतीजे आने से पहले ही भारतीय टीम WTC के फाइनल में है. कल तक अगर और मगर के नाव पर सवार भारतीय टीम को मंजिल तक पहुंचाने का काम किया है कीवियों ने. 628 दिन पहले यानी 23 जून 2021 को टीम इंडिया को WTC के पहले फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. जिसकी स्क्रिप्ट लिखने वाली न्यजीलैंड की टीम ही थी. मगर अब इसी टीम ने भारत को एक सुनहरा मौका दिया है अपने सूखे को खत्म करने का.

न्यूजीलैंड की जीत ने दी भारत को गुड न्यूज

श्रीलंका के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने शानदार जीत दर्ज की. इसी के साथ श्रीलंका अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौर से बाहर हो गई है. न्यूजीलैंड की इस जीत ने भारत का काम आसान किया. श्रीलंका अगर इस टेस्ट मैच में जीत हासिल कर लेता है, तब टीम इंडिया का वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल का टिकट कुछ देर के लिए टल सकता है. लेकिन श्रीलंका की हार ने भारत के लिए फाइनल की राह खोल दी. यानी WTC 2023 के फाइनल में इस साल 7 जून से  ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मुकाबला होगा.

ये भी पढ़ें: WPL 2023: ये है RCB की हार का कारण! Veda Krishnamurthy का बड़ा बयान

 

WTC प्वाइंट टेबल (2021 – 2023)

-ऑस्ट्रेलिया- 68.52 प्रतिशत अंक, 11 जीत, 3 हार, 4 ड्रॉ
-भारत- 60.29 प्रतिशत अंक, 10 जीत, 5 हार, 2 ड्रॉ
-साउथ अफ्रीका-  55.56 प्रतिशत अंक, 8 जीत, 6 हार, 1 ड्रॉ
-श्रीलंका- 53.33 प्रतिशत अंक, 5 जीत, 4 हार, 1 ड्रॉ
-इंग्लैंड- 46.97 प्रतिशत अंक, 10 जीत, 8 हार, 4 ड्रॉ

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

2 seconds ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

11 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

30 minutes ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

52 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

1 hour ago