देश

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों को पिकअप ने मारी टक्कर, 6 की मौत, 5 घायल

Delhi Mumbai Expressway: हरियाणा के मेवात जिले में स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा (Delhi Mumbai Expressway) हो गया. थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत इब्राहिमबास गांव के पास यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब सफाई कार्य में लगे करीब 11 कर्मचारी एक्सप्रेसवे की साफ-सफाई कर रहे थे.

सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अचानक आकर सफाई कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही 6 कर्मचारियों की मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया. उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भी मदद की. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई कर्मचारी दूर तक उछलकर जा गिरे और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. सड़क पर खून के निशान और क्षत-विक्षत शवों को देख लोग स्तब्ध रह गए.

सड़क सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं

पुलिस, एंबुलेंस और सड़क सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया. हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. प्रशासन ने तुरंत ट्रैफिक डायवर्ट कर यातायात सामान्य करने की कोशिश की. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए कर्मचारियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पिकअप वाहन के चालक की तलाश और घटना की जांच की जा रही है.

चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है घटना की जांच के बाद ही मामले में आगे कुछ कहा जा सकता है. फिलहाल पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है. इससे पहले भी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लापरवाही और तेज रफ्तार के चलते कई हादसे हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें: गुजरात में घुसपैठियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 400 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, पूछताछ के बाद डिपोर्ट की तैयारी

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

14 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

31 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

57 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

1 hour ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago