लीगल

एम्स में वैवाहिक स्थानांतरण नीति की मांग पर हाई कोर्ट सख्त, केंद्र और सभी एम्स को नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने एम्स में वैवाहिक स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग वाली याचिका में केंद्र सरकार और देश के सभी एम्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 30 जुलाई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. देश के सभी एम्स में वैवाहिक स्थानांतरण नीति को लागू करने की मांग करते हुए अखिल भारतीय सरकारी नर्स फेडरेशन, नर्सिंग प्रोफेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन, एम्स ऋषिकेश, एम्स पटना नर्स यूनियन और मंगलगिरी एम्स नर्सिंग आफिसर्स एसोसिएशन ने यह याचिका दायर की है.

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील विभा दत्ता मखीजा ने कहा कि यह याचिकाएं नर्स के परिवार के अधिकार से संबंधित है. वैवाहिक आधार पर स्थानांतरण के मुद्दे पर एक शून्यता की स्थिति है. क्योंकि स्वास्थ्य संस्थानों के कर्मचारियों के ऐसे स्थानांतरण के लिए फिलहाल कोई नियम नहीं है.

महिलाओं के खिलाफ अप्रत्यक्ष तौर पर भेदभाव

याचिकाकर्ताओं ने दो एम्स अस्पतालों के बीच, एम्स और राष्ट्रीय महत्व के अन्य संस्थानों, एम्स और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन कोई भी संस्थानें तथा एम्स और राज्य सरकार के अधीन किसी भी संस्थान में स्थानांतरण की नीति की मांग की है. उसने कहा कि एम्स में वैवाहिक आधार पर स्थानांतरण नीति के न होने से महिलाओं के खिलाफ अप्रत्यक्ष तौर पर भेदभाव है.

एक महिला के परिवार की प्राथमिक देखभालकर्ता होने के नाते उसे अपना रोजगार छोड़ना पड़ता है. यह गलत है और संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत गैर-भेदभाव की संवैधानिक गारंटी का उल्लंघन है. यह अनुच्छेद 15 और 16 के तहत समान अवसर और लैंगिक समानता का भी उल्लंघन है.

ये भी पढ़ें: धार्मिक उपदेशक के नाम पर ठगी में कोर्ट सख्त, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

22 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

54 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

10 hours ago