देश

नोएडा और गुरुग्राम के बाद अब भिवाड़ी में फूटा मजदूरों का गुस्सा! जानें दिल्ली-NCR से राजस्थान तक कैसे पहुंची मजदूर आंदोलन की आग?

रिपोर्ट – नतांश पटेल


दिल्ली-NCR के औद्योगिक हब नोएडा और गुरुग्राम में मची उथल-पुथल के बाद अब आंदोलन की यह तपिश राजस्थान के भिवाड़ी तक पहुंच गई है. भिवाड़ी के पथरेडी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मदरसन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के गेट पर मंगलवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब कंपनी के सैकड़ों श्रमिक अचानक हड़ताल पर बैठ गए. देखते ही देखते कंपनी गेट के बाहर करीब 1000 से 2000 महिला और पुरुष कर्मचारियों का हुजूम जमा हो गया, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

निकालने की धमकी और मारपीट के आरोप

हड़ताल पर उतरे श्रमिकों का गुस्सा केवल पैसों तक सीमित नहीं है. प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कंपनी के उच्च अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, मारपीट की जाती है और बात-बात पर नौकरी से निकालने की धमकियां दी जाती हैं. श्रमिकों की मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं:

वेतन में उचित वृद्धि: महंगाई के दौर में वेतन को सम्मानजनक स्तर पर लाना.

कार्य स्थितियों में सुधार: काम के घंटों को व्यवस्थित करना और कार्यस्थल पर दबाव कम करना.

प्रताड़ना पर रोक: अधिकारियों द्वारा दी जा रही धमकियों और कथित शारीरिक हिंसा को तुरंत बंद करना.

8000 कर्मचारियों वाली कंपनी के ठप होने के आसार

मदरसन इंडिया जैसी बड़ी कंपनी, जहां कुल 8000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं, वहां इतनी बड़ी संख्या में श्रमिकों का सड़क पर उतरना बड़े संकट का संकेत है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्हें बंधुआ मजदूरों की तरह प्रताड़ित किया जा रहा है और जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे पीछे नहीं हटेंगे. भारी नारेबाजी के बीच मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और स्थानीय प्रशासन व पुलिस बल शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ‘कुर्सी छोड़ते ही करीबी पर गिरी गाज!’…नीतीश के दिल्ली जाते ही बाहुबली पप्पू पांडेय पर क्यों हुआ पुलिसिया प्रहार?

दिल्ली-NCR से राजस्थान तक फैला ‘असंतोष’

जानकारों का मानना है कि नोएडा और गुरुग्राम की ऑटोमोबाइल व गारमेंट कंपनियों में हाल ही में हुए प्रदर्शनों ने भिवाड़ी के मजदूरों को भी एकजुट होने का बल दिया है. औद्योगिक बेल्ट में फैल रहा यह असंतोष न केवल उत्पादन को प्रभावित कर रहा है, बल्कि यह भी सवाल उठा रहा है कि क्या बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों में श्रमिकों के हितों की अनदेखी की जा रही है? भिवाड़ी का यह प्रदर्शन अब एक बड़े ‘मजदूर आंदोलन’ की शक्ल लेता दिख रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

15 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

44 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

56 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago