देश

‘जेएनयू की युवती से हुई छेड़छाड़’, प्रोफेसर पर छात्रसंघ ने लगाया छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोप, विश्वविद्यालय में उबाल

JNU: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ ने सोमवार को आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय परिसर में एक शिक्षक द्वारा एक छात्रा का यौन उत्पीड़न किया गया. छात्र संघ ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीड़िता की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण मजबूर होकर छात्रा ने परिसर छोड़ दिया.
छात्र संघ ने कहा कि पीड़िता की महिला साथियों ने भी उसी शिक्षक पर यौन और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है,लेकिन इसके बावजूद छात्राओं की एक अन्य शिकायत पर भी जेएनयू की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) ने कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने छात्रों की ओर से दायर शिकायतों की कार्यवाही में तेजी लाने और आरोपी शिक्षक के खिलाफ निलंबन सहित कार्रवाई की मांग की है.

मैसेज और कॉल से किया जा रहा था परेशान

जेएनयू छात्र संघ ने पीड़ित छात्रा के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए एक बयान में कहा, ‘‘ जेएनयू छात्र संघ को सेंटर ऑफ चाइनीज एंड साउथ ईस्ट एशियन स्टडीज, स्कूल ऑफ लैंग्वेज, लिटरेचर एंड कल्चर स्टडीज के एक वरिष्ठ प्रोफेसर द्वारा उसी सेंटर की एक महिला छात्रा के खिलाफ यौन और मानसिक उत्पीड़न के मामले का पता चला है. आरोपी प्रोफेसर ने लगातार संदेशों और कॉल के माध्यम से पीड़िता को परेशान किया है, जिसमें अश्लील कविताएं, व्यक्तिगत बैठकों के लिए अनुरोध आदि शामिल हैं. प्रोफेसर की बात मानने से इनकार करने पर, उसने छात्रा को पेपर में फेल करने की धमकी दी थी.’’

जेएनयू की आंतरिक शिकायत समिति ने कहा

जेएनयू की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की पीठासीन अधिकारी वंदना मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मामले की जांच चल रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. वंदना मिश्रा ने कहा, ‘‘ पूछताछ की विधिवत प्रक्रिया चल रही है. आईसीसी की ओर से आवश्यक कदम उठाए गए हैं.’’

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

54 seconds ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

17 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

20 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

25 minutes ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

29 minutes ago