देश

दिल्ली-एनसीआर में अगले 7 दिनों तक कड़ाके की सर्दी का अलर्ट, जानें आपके राज्य के मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है. आईएमडी के मुताबिक आज देश के कई राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है. हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब में अधिकांश जगहों पर घने कोहरे की संभावना जताई गई है. इतना ही नहीं मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को शीतलहर की संभावना जताई है.

यह भी पढ़ेंः Makar Sankranti 2024: कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी, वाराणसी से लेकर हरिद्वार के घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया स्नान, अयोध्या में भी भारी भीड़

उधर हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में मंगलवार को सुबह शाम घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. यूपी में पश्चिमी यूपी समेत कई जिलों में घने कोहरे की संभावना है. दिल्ली का न्यूनतम तापमान रविवार को 3.5 डिग्री सेलिसयस तक गिर गया. यह इस सर्दी में दिल्ली का सबसे कम तापमान था. आईएमडी ने दिल्ली में भी घने कोहरे की संभावना जताई है. दिल्ली में 14 से 20 जनवरी तक घने कोहरे के साथ शीतलहर की संभावना जताई गई है.

पहाड़ों में मौसम शुष्क

उधर पहाड़ों में भी फिलहाल मौसम शुष्क है. बर्फबारी नहीं होने से झेलम नदी का जलस्तर सबसे नीचे पहुंच गया है. कश्मीर में सर्दी के मौसम में इस बार मामुली बर्फबारी हुई है. वहीं बारिश भी न के बराबर हो रही है. ऐसे में गुलमर्ग का स्की रिसाॅर्ट जो हमेशा बर्फ से ढका रहता था फिलहाल सूखा पड़ा है.

यह भी पढ़ेंः Munawwar Rana passes away: मशहूर शायर मुनव्वर राणा का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir: रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य… एंटी ड्रोन सिस्टम से लैस होगा अयोध्या धाम, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ 11 हजार जवान तैनात

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago