देश

मकर संक्रांति पर काल बना चाइनीज मांझा, एमपी-गुजरात में 2 बच्चों की मौत, 66 घायल

Makar Sankranti 2 child died due to Chinese Manjha: मकर संक्रांति पर चाइनीज मांझे ने दो मासूमों की जान ले ली. पहला मामला एमपी के धार का है. तो वहीं दूसरा मामला गुजरात का है. यहां बाइक पर पिता के साथ जा रहे बच्चे की चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई. इसके बाद पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली-एनसीआर में अगले 7 दिनों तक कड़ाके की सर्दी का अलर्ट, जानें आपके राज्य के मौसम का हाल

एमपी में बच्चे की मौत

जानकारी के अनुसार घटना एमपी के धार में हटवारा चौक की है. 14 जनवरी पर मकर संक्रांति पर लोग पतंगबाजी कर रहे थे. यहां रहने वाले विनोद चौहान अपने बेटे के साथ बाइक पर बैठकर कहीं जा रहे थे. इस दौरान उनका 7 साल का बेटा भी उनके साथ था. तभी हटवारा चौक के पास चाइनीज मांझा लटका हुआ था. बच्चा बाइक पर आगे की ओर बैठा था. तभी मांझे से उसकी गर्दन कट गई. विनोद आनन-फानन में अन्य राहगीरों की मदद से बच्चे को अस्पताल लेकर गए लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मामले में शहर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिन लोगों के पास चाइनीज मांझे की डोर होगी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि पिछले दिनों प्रशासन ने चाइनीज मांझे के खिलाफ एक अभियान भी चलाया था.

यह भी पढ़ेंः Makar Sankranti 2024: कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी, वाराणसी से लेकर हरिद्वार के घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया स्नान, अयोध्या में भी भारी भीड़

गुजरात में एक दिन में 66 लोग घायल

वहीं दूसरी घटना गुजरात के महिसागर जिले की है. यहां चार साल का तरुण अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर जा रहा था. तभी बोराड़ी गांव के पास चाइनीज मांझे उसकी गर्दन कट गई. पिता बच्चे को लहुलूहान हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. न्यूज एजेंसी के अनुसार गुजरात में एक दिन में चाइनीज मांझे से 66 लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार अहमदाबाद में 27, वडोदरा में 7, सूरत में 6, राजकोट में 4 और भावनगर में 4 लोग घायल हुए हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago