देश

मौसम का ‘यू-टर्न’: मार्च में लौटी ‘गुलाबी ठंडक’, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश बदला रुख, जानें अपने शहर का हाल

Today Weather: पिछले कुछ दिनों से सूरज जिस तरह आग उगल रहा था, उसे देखकर हर कोई हैरान था. लेकिन कहते हैं ना कि कुदरत के पास हर मर्ज की दवा है. उत्तर भारत में सक्रिय हुए एक नए ‘पश्चिमी विक्षोभ’ (Western Disturbance) ने मौसम का पूरा गेम ही पलट दिया है. बुधवार की शाम दिल्ली-एनसीआर से लेकर हरियाणा और यूपी तक जो धूल भरी आंधी और बारिश आई, उसने बढ़ते पारे पर न केवल ब्रेक लगा दिया है, बल्कि हवाओं में फिर से वही ‘गुलाबी ठंडक’ घोल दी है.

अगर आप सोच रहे हैं कि यह राहत बस एक रात की थी, तो आप गलत हैं. मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए कमर कस लेने को कहा है. चलिए जानते हैं कि आपके शहर और राज्य में कुदरत अगले कुछ घंटों में क्या गुल खिलाने वाली है.

दिल्ली-NCR: दो दिन का ‘येलो अलर्ट’

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बुधवार की रात लगभग 52 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने सबको चौंका दिया. पूरी रात रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी ने आज यानी 19 मार्च की सुबह को बेहद सुहावना बना दिया है. मौसम विभाग ने आज के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इसका मतलब है कि दोपहर के बाद एक बार फिर आसमान में काले बादल डेरा जमाएंगे और शाम होते-होते तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है.

यही हाल 20 मार्च को भी रहने वाला है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री के आसपास रहेगा. प्रदूषण से परेशान दिल्लीवालों के लिए अच्छी खबर ये है कि बारिश और हवाओं ने AQI को काफी हद तक सुधार दिया है, जिससे अब आप चैन की सांस ले सकते हैं.

हरियाणा में ‘ऑरेंज अलर्ट’

हरियाणा में मौसम का मिजाज दिल्ली से भी ज्यादा सख्त नजर आ रहा है. रेवाड़ी में बुधवार को ही ओले गिर चुके हैं, जबकि भिवानी, हिसार और सिरसा में अच्छी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जैसे उत्तरी जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और ओले गिरने की भी आशंका है.

अंबाला में आज सुबह से ही बादल छाए हैं और हल्की बूंदाबांदी हो रही है. सोनीपत और महेंद्रगढ़ में जहां पारा 32 डिग्री के पार था, अब वहां तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने वाली है. किसानों के लिए ये थोड़ा चिंता का विषय जरूर है, लेकिन आम जनता को चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत मिली है.

पहाड़ों पर बर्फबारी

सिर्फ मैदान ही नहीं, पहाड़ भी इस समय सफेद चादर ओढ़ने को तैयार हैं. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है. उत्तराखंड में भी 19 और 20 मार्च को ओले गिरने और बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है.

पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है. यहां 20 मार्च को ‘थंडरस्क्वाल’ यानी भीषण आंधी आ सकती है, जिसकी रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

दक्षिण भारत: तमिलनाडु में भी बूंदों का इंतजार

जहां उत्तर भारत आंधी से जूझ रहा है, वहीं दक्षिण में तमिलनाडु के डेल्टा जिलों और कराईकल में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि, तमिलनाडु के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहने की उम्मीद है, लेकिन 21 मार्च तक पश्चिमी घाट के इलाकों में भी बादल बरस सकते हैं.

कब तक मिलेगी गर्मी से राहत?

बता दें कि इस बारिश और आंधी का असर लंबे समय तक रहने वाला है. 21 से 24 मार्च के बीच भी दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में तापमान 34 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा. ठंडी हवाएं चलती रहेंगी और आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. यानी अगले हफ्ते तक आपको वो चुभने वाली गर्मी महसूस नहीं होगी.

मौसम विभाग ने साफ कहा है कि जब आंधी या तूफान आए, तो सुरक्षित ठिकानों पर रहें. पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने की गलती बिल्कुल न करें.

ये भी पढ़ें: मानवता के लिए मिसाल बनीं नीता अंबानी! KIIT यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

पीएम मोदी के दौरे से ऐतिहासिक बनेगा NDA सरकार का एक साल, JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया प्लान?

बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…

15 minutes ago

राहुल गांधी ने की पीएम मोदी के कॉन्सेप्ट की कॉपी, तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष रामचंद्र राव का तीखा तंज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…

22 minutes ago

दिवाली से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, 6,507 कंप्यूटर टीचर्स का DA 221% हुआ

Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…

23 minutes ago

‘मैं धन्य हो गई…’, अमित शाह के हाथों सम्मान पाकर क्या बोलीं भिनेत्री हिमानी शिवपुरी?

अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…

32 minutes ago

गिल-कोहली-रोहित फेल, फिर भी जीत गई टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…

37 minutes ago