Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला तस्करों के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस ऑपरेशन में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 1049 ग्राम हाई क्वालिटी हेरोइन मिली है. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. साथ ही पुलिस ने एक स्कूटी, करीब 22,900 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.
गिरफ्तार महिलाओं में पहली सीमा है जो नंद नगरी की रहने वाली है और दिल्ली की कुख्यात महिला तस्करों में गिनी जाती है. डीसीपी संजीव यादव का कहना है कि सीमा पिछले 25 सालों से नशे के कारोबार में सक्रिय है. उसके खिलाफ पहले से ही 10 एनडीपीएस और 30 एक्साइज एक्ट के केस दर्ज हैं. वह दो मामलों में भी शामिल थी और काफी समय से फरार चल रही थी. उसकी गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी सफलता माना है.
दूसरी महिला समिता है जो शाहदरा की रहने वाली है और सीमा की रिश्तेदार भी है. वह भी लंबे समय से इस हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा रही है. उसके खिलाफ भी कई केस दर्ज हैं. पुलिस का कहना है कि ये दोनों महिलाएं मिलकर खासकर नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के नंद नगरी इलाके में नशे की सप्लाई करती थीं.
पुलिस ने बताया कि सीमा का घर पहले से ही दिल्ली के 64 हाई-रिस्क ड्रग हॉटस्पॉट में शामिल था. वहीं से नशे का सप्लाई होता था. गुप्त सूचना और निगरानी के बाद 22 अगस्त को जीटीबी अस्पताल के पास छापा मारकर दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है.
इसे भी पढ़ें-कैसे होती है कुत्तों की नशबंदी? जानें ऑपरेशन से रिकवरी तक पूरी प्रक्रिया
पुलिस का कहना है कि महिलाओं के जरिए फैल रहे नशे के कारोबार को रोकना बेहद जरूरी है और यह कार्रवाई इसी दिशा में एक अहम कदम है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…