Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi News: दिल्ली में महिला तस्करों का बड़ा गिरोह पकड़ा गया, 5 करोड़ की हेरोइन बरामद

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला तस्करों के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है.

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला तस्करों के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस ऑपरेशन में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 1049 ग्राम हाई क्वालिटी हेरोइन मिली है. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. साथ ही पुलिस ने एक स्कूटी, करीब 22,900 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.

मामले में दो महिला गिरफ्तार

गिरफ्तार महिलाओं में पहली सीमा है जो नंद नगरी की रहने वाली है और दिल्ली की कुख्यात महिला तस्करों में गिनी जाती है. डीसीपी संजीव यादव का कहना है कि सीमा पिछले 25 सालों से नशे के कारोबार में सक्रिय है. उसके खिलाफ पहले से ही 10 एनडीपीएस और 30 एक्साइज एक्ट के केस दर्ज हैं. वह दो मामलों में भी शामिल थी और काफी समय से फरार चल रही थी. उसकी गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी सफलता माना है.

दूसरी महिला समिता है जो शाहदरा की रहने वाली है और सीमा की रिश्तेदार भी है. वह भी लंबे समय से इस हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा रही है. उसके खिलाफ भी कई केस दर्ज हैं. पुलिस का कहना है कि ये दोनों महिलाएं मिलकर खासकर नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के नंद नगरी इलाके में नशे की सप्लाई करती थीं.

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि सीमा का घर पहले से ही दिल्ली के 64 हाई-रिस्क ड्रग हॉटस्पॉट में शामिल था. वहीं से नशे का सप्लाई होता था. गुप्त सूचना और निगरानी के बाद 22 अगस्त को जीटीबी अस्पताल के पास छापा मारकर दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें-कैसे होती है कुत्तों की नशबंदी? जानें ऑपरेशन से रिकवरी तक पूरी प्रक्रिया

पुलिस का कहना है कि महिलाओं के जरिए फैल रहे नशे के कारोबार को रोकना बेहद जरूरी है और यह कार्रवाई इसी दिशा में एक अहम कदम है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital