उत्तर प्रदेश

यूपी में रोजगार मेला: 100 से ज्यादा कंपनियां जुटीं, 15000 युवाओं को नौकरी देने पर फोकस, CM योगी बांटेंगे सर्टिफिकेट

UP News: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के रामलीला ग्राउंड में रोजगार मेला लगा है. यहां पर 100 से ज्यादा कंपनियां भाग ले रही हैं. इन कंपनियों में 15000 युवाओं को नौकरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद 18 सितंबर को यहां आएंगे.

अधिकारियों का कहना है कि गाजियाबाद के रामलीला ग्राउंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी के युवाओं को नौकरियों के सर्टिफिकेट बांटेंगे. पहले सीएम योगी की सितंबर के पहले सप्ताह में गाजियाबाद आने की तैयारी थी, फिर 14 सितंबर की चर्चा हुई, लेकिन अब मुख्यमंत्री का 18 सितंबर की तारीख तय की गई है. बताया जा रहा है कि यहां पर वह रोजगार मेले में भाग लेंगे और युवाओं को सर्टिफिकेट बाटेंगे.

गाजियाबाद में होंगे उपचुनाव, उससे पहले लगा रोजगार मेला

बता दें कि गाजियाबाद में उपचुनाव भी होने वाले हैं, जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा नेताओं के साथ पहले ही बैठक कर चुके हैं. माना जा रहा है कि इस रोजगार मेले का भाजपा पर सकारात्मक प्रभाव उप चुनाव में दिख सकता है. दरअसल, गाजियाबाद में अतुल गर्ग के सांसद चुने जाने के बाद गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट खाली हो गई थी, इस सीट पर उप-चुनाव होना है, इसलिए मुख्यमंत्री का गाजियाबाद दौरा खास माना जा रहा है.

कुछ ही दिनों पहले गाजियाबाद पहुंचे थे योगी आदित्यनाथ

बीते दिनों जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद पहुंचे थे, तो उन्होंने भाजपा के सैकड़ों नेताओं से यूपी चुनाव को लेकर चर्चा की थी और उसे लेकर दिशा निर्देश भी दिए गए थे. गाजियाबाद के हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए अपने बूथ को मजबूत करने का मंत्र दिया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में तैयारी को लेकर जिला प्रशासन जुटा हुआ है और पंडाल समेत सिक्योरिटी व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार काम कर रहे हैं.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

6 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

39 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

51 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

1 hour ago