देश

SHOCKING: दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक और वारदात, मर्डर के बाद पति के शव को कई टुकड़ों में काटकर फेंका

Pandav nagar murder: देश की राजधानी दिल्ली पहले ही श्रद्धा हत्याकांड (Shradda murder case) से खौफ में है कि अब एक और उसके जैसा ही मामला सामने आ गया है. ये मामला दिल्ली के पांडव नगर का है जहां मां-बेटे ने परिवारिक कलेश के चलते अपने पिता हत्या कर दी और शव के टुकड़े-टुकड़े कर के अपने फ्रिज में रखने लगे, और एक-एक करके टुकड़ों को फ्रिज से निकाल बाहर फेंकने लगे. मामला सामने आने के बाद सभी के होश उड़ गए.

फिलहाल, पुलिस ने दोनों मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि बेटे ने मां के साथ मिलकर पिता की हत्या का अंजाम दिया है.

जून में की थी पिता की हत्या

पुलिस के मुताबिक मां-बेटे ने नशे की गोलियां खिलाकर इस दिल दहलाने वाले कांड को अंजाम दिया था. मृतक पिता का नाम अंजन दास बताया जा रहा है. इस घटना को अंजाम जून के महीने में दिया गया था. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस पूरी गुत्थी को सुलझा लिया है. दरअसल दोनों मां-बेटे पिता की हरकतों से काफी परेशान थे जिसकी वजह से उन्होने इस घटना को अंजाम दे दिया. मां बेटे ने पिता की हत्या करने के बाद शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखा था. जिससे की बॉडी खराब ना हो, और फिर रोजाना शव के टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग अलग इलाको में फेंक दिया जाता था.

कैमरे में कैद

इन दोनों मां-बेटे की एक वीडियो भी कैमरे में कैद हो गई जहां वो शव के टुकड़ों को फेंकने जाते है लेकिन कैमरे में कैद हो जाते है. आरोपी मां-बेटे ने अलग-अलग दिन आकर चांद सिनेमा के सामने स्थित ग्राउंड में आधी रात के बाद शव  के टुकड़ों को ठिकाने लगाया.

खबरों के मुताबिक मां और बेटे पिता की हरकतों से परेशान थे. मृतक अंजन काफी ज्यादा शराब पीता था, इसके साथ ही उसके कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध भी थे. जिसकी वजह से वो काफी परेशान रहते थे.

कैसे हुआ खुलासा

मां-बेटे शव के टुकड़ों को फ्रिज में छुपाकर रखते थे, और रात के अंधेरे में टुकड़ों को फेंकने जाते थे. घर से थोड़ी दूरी पर एक ग्राउंड था जहां उन्होने कई टुकड़े फेंके थे. लेकिन कुछ दिन बाद बदबू फैल गई और आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होने इसकी जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने घायब हुए लोगों की जांच शुरू कर दी. तब इस मामले का खुलासा हुआ.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

3 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

8 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

8 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

9 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

10 hours ago