यूटिलिटी

Insurance Policy: बंद हो गई LIC की ये दो टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी, जानें पॉलिसीधारकों का क्या होगा

सरकारी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) ने अपने दो टर्म इंश्‍योरेंस पॉलिसी (LIC Policy Plan ) को बंद करने का फैसला ले लिया है. वहीं इस पर कंपनी ने  बताया कि तीन साल पहले जारी की गई दोनों टर्म इंश्‍योरेंस पॉलिसी को अब बंद कर दिया गया है. इन पॉलिसी की अवधि 23 नवंबर से ही खत्‍म कर दी गई है. कपंनी का कहना है कि इसमें से एक बीमा पॉलिसी ऑनलाइन बेची जा रही थी, तो दूसरे को कंपनी ऑफलाइन ही बेच रही थी.

एलआईसी(LIC) ने सर्कुलर जारी करते हुए कहा है कि अब एलआईसी जीवन अमर (LIC Jeevan Amar) और एलआईसी टेक टर्म (Tech Term) नाम की बीमा पॉलिसी को बंद कर दिया गया  है. टेक टर्म पॉलिसी एक ऑनलाइन पॉलिसी मानी जाती है, वहीं जीवन अमर ऑफलाइन पॉलिसी है. दोनों ही प्‍लान को 23 नवंबर, 2022 से खत्‍म कर दिया गया है. अब कोई भी ग्राहक इन पॉलिसी को ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड से नहीं खरीद सकता है.

ये भी पढ़ें- Smart Watch: ब्लूटूथ कॉलिंग, रियल टाइम हेल्थ मॉनिटरिंग…जानिए शानदार फीचर्स वाली इस स्मार्चवॉच की कितनी है बाजार में कीमत

इस कारण से बंद हो रही पॉलिसी

मिला जानकारी के मुताबिक टर्म प्‍लान का री-इंश्‍योरेंस रेट काफी हाई होने की वजह से कंपनी इसे वापस लेने का फैसला कर रही है. एलआईसी ने अगस्‍त, 2019 में जीवन अमर पॉलिसी को पेश किया था, जबकि सितंबर, 2019 में टेक टर्म को बाजार में लॉन्च किया था. इसके बाद से करीब तीन साल तक इन दोनों ही पॉलिसी के प्रीमियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन अब इनकी दरों में बढ़ोतरी की वजह से काफी ज्‍यादा अंतर देखने को मिल रहा है. लिहाजा इसे बंद कर कुछ और बदलाव के साथ रीलांच किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Insurance Claim: इंश्योरेंस पॉलिसी का समय पर नहीं मिल रहा क्लेम तो न हों परेशान, यहां दर्ज कराएं शिकायत, होगी सुनवाई

क्‍या खास है इन पॉलिसी में

बता दें कि ये दोनों पॉलिसी उपभोक्‍ता की मृत्‍यु हो जाने के बाद उसके परिवार को सम एश्‍योर्ड देती थीं. इसके तहत बीमाधारक को 10 से 40 साल का टर्म दिया जाता था. एलआईसी जीवन आधार का मिनिमम सम एश्‍योर्ड 25 लाख रुपये का दिया जाता था, जबकि टेक टर्म प्‍लान का मिनिमम एश्‍योर्ड 50 लाख रुपये का था. दोनों ही प्‍लान में मैक्सिमम कोई लिमिट नहीं रखी गई थी. हालांकि, ऑनलाइन बिकने वाला एलआईसी टेक टर्म प्‍लान ऑफलाइन बिकने वाले एलआईसी जीवन अमर प्‍लान से सस्‍ते में मिलता था.

Dimple Yadav

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

58 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago