Bharat Express DD Free Dish

गोविंदा रेस्टोरेंट में ‘चिकन कांड’: कौन है इस्कॉन मंदिर के भीतर मांस खाने वाला लड़का?

man eating chicken in iskcon: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक युवक इस्कॉन मंदिर के गोविंदा रेस्टोरेंट में चिकन लेकर आ गया. अब इस पर बवाल मचा हुआ है.

man eating chicken in govinda restaurant iskcon london

इस्कॉन मंदिर में चिकन खाता युवक

man eating chicken in iskcon: इस्कॉन मंदिर लंदन के शाकाहारी रेस्टोरेंट गोविंदा में एक विवादास्पद घटना सामने आई है. एक अफ्रीकी-ब्रिटिश युवक ने रेस्टोरेंट में केएफसी का चिकन खाया, जिससे सांस्कृतिक संवेदनशीलता, धार्मिक सम्मान और विविध समाजों में आपसी समझ के बारे में बहस छिड़ गई है. घटना 19 जुलाई, 2025 की है. इसका वीडियो अब दुनियाभर में वायरल हो रहा है. अपना आक्रोश जताते हुए लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि उस युवक ने जानबूझकर ऐसा किया है. उसका सीधा उद्धेश्य धार्मिक भावना को आहत करना था.ट

इस्कॉन का वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार में दिख रहा है कि युवक ने रेस्टोरेंट में आता है. इसके बाद वह कर्मचारियों से पूछने लगता है कि क्या वे मांस परोसते हैं. जब उसे बताया गया कि केवल शाकाहारी भोजन उपलब्ध है तो उसने केएफसी का चिकन निकाला और रेस्टोरेंट के अंदर खाना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं वो युवक यहीं पर नहीं ठहरा. उसने वहां मौजूद अन्य ग्राहक और कर्मचारियों को भी उसने चिकन देने की कोशिश की. वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग उससे भाग रहे हैं.

सोशल मीडिया पर गुस्सा

लंदन के इस्कॉन मंदिर में हुई इस घटना को लेकर सोशल मीडिया में तेजी से लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है. कई लोगों ने युवक पर जानबूझकर अपमान करने का आरोप लगाया है. एक यूजर ने लिखा ‘यह सिर्फ अज्ञानता नहीं थी, यह जानबूझकर अपमान था. अन्य ने टिप्पणी की कि लॉशफुल एक्ट, उसने जानबूझकर चिकन खाया ताकि शाकाहारियों को ठेस पहुंचे.

ये भी पढ़ें: मौका ही नहीं मिला! अजमेर दरगाह बाजार में आई बाढ़, सड़क में बहे युवक का क्या हुआ?

समाज में उठ रहा बड़ा सवाल

इस्कॉन मंदिर हिंदू धर्म के सिद्धांतों पर आधारित है. यहां मांस की खपत पर पाबंदी होती है. ये दुनियाभर में अपने मंदिर के साथ शाकाहारी गोविंदा रेस्टोरेंट संचालित करता है. इस घटना ने सांस्कृतिक सम्मान, असहिष्णुता और बहुसांस्कृतिक समाजों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में व्यापक चर्चा को जन्म दिया है. कई लोग सांस्कृतिक और धार्मिक प्रथाओं के प्रति बढ़ती जागरूकता और संवेदनशीलता की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं. घटना आज के विविध दुनिया में आपसी सम्मान की आवश्यकता की ओर इशारा कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read