देश

हरियाणा हेड कांस्टेबल की हत्या के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, देशी पिस्टल-कारतूस बरामद

Haryana Head Constable Murder Case: दिल्ली की जनकपुरी थाना पुलिस ने हरियाणा में हेड कांस्टेबल की हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी अरुण उर्फ कन्हैया उर्फ चोरा पुत्र सेवाराम को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

जानकारी के अनुसार 22 फरवरी को जनक सिनेमा के पास एसएचओ यशपाल और एसीपी राजौरी गार्डन के नेतृत्व में एक टीम रुटीन चैकिंग कर रही थी. इस दौरान टीम को एक संदिग्ध नजर आया तो उसे रुकने का इशारा किया लेकिन मौका देखकर वह फरार होने लगा. इसके बाद वहां मौजूद हेड कांस्टेबल नरेश, प्रवीण और रामकेश ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी का पीछा कर उसे दबोच लिया.

ये भी पढ़ेंः यूपी के कासगंज में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली गिरी तालाब में, 15 लोगों की मौत, मरने वालों में बच्चे भी शामिल

पुलिस ने शक के आधार पर रोककर की पूछताछ

पुलिस की टीम ने पकड़कर युवक की तलाशी ली तो उसके पास से देशी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए. थाने ले जाकर सख्ती से पूछताछ के बाद उसने स्वीकार किया कि उसने 2 साथियों संदीप और अनमोल के साथ मिलकर 12 फरवरी को हरियाणा के सोनीपत में हेड कांस्टेबल की हत्या कर उनकी कार लूट ली और फरार हो गए.

यह है मामला

जानकारी के अनुसार रोहतक के जसिया गांव निवासी प्रमोद मोहाना थाना में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात थे. वह सोमवार रात 11 बजे अपनी कार में सवार होकर मोहाना थाने से घर के लिए निकले थे. इसके बाद उनका शव रात में साढ़े 12 बजे गोहाना स्थित रूखी गांव में एक दुकान के पास मिला था. उनकी सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मामले में अभी तक हरियाणा एसटीएफ एक आरोपी संदीप को मुठभेड़ के बाद पकड़ चुकी है. वहीं तीसरे आरोपी की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ेंः पीएम नरेंद्र मोदी कल बेट द्वारका में ‘सुदर्शन सेतु’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जानें पुल की खासियतें

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

धुर विरोधियों के एक सुर: जम्मू-कश्मीर में किस बात पर साथ आईं बीजेपी और कांग्रेस?

BJP and Congress Unite Jammu Kashmir: क्या एक बयान ने मिटा दी बीजेपी और कांग्रेस…

15 minutes ago

डिपो में एंट्री रोकी तो भड़का विवाद! OHM Mobility को श्रम विभाग का नोटिस, हजारों कर्मचारियों के रोजगार पर संकट

LABOUR DEPARTMENT NOTICE TO OHM MOBILITY: दिल्ली के तेहखंड डीटीसी बस डिपो में प्रोविज़ मैनसिस्टम्स…

21 minutes ago

TV और Youtube पर महिला शक्ति की धाक जमाने वाली ‘रुद्रमादेवी’ के 11 साल पूरे, अल्लू अर्जुन ने यूं साझा की यादें

11 YEARS OF RUDHRAMADEVI: दक्षिण भारतीय सिनेमा में महिला सशक्तिकरण और ऐतिहासिक भव्यता का प्रतीक…

41 minutes ago

असम कैबिनेट का बड़ा फैसला; पीएम मोदी के 25 साल और विकास पर चर्चा, पास हुए 75 प्रस्ताव

असम मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम और पूर्वोत्तर के विकास में…

1 hour ago

Explainer: एलन मस्क के स्टारलिंक विवाद में क्यों लिया जा रहा है मुंबई के 26/11 का नाम?

Starlink Elon Musk Controversy: एलन मस्क के स्टारलिंक को भारत में क्यों नहीं मिल रही…

1 hour ago

धड़ाधड़ निलंबन! मध्य प्रदेश में क्यों गिर रही है पटवारियों पर गाज? ग्वालियर में 19 सस्पेंड

MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…

2 hours ago