देश

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यो के लिए ISRHE द्वारा 122 शख्सियतों को भारत सम्मान निधि पुरस्कार से नवाजा गया

Delhi: इंस्टिट्यूट फॉर सोशल रिफॉर्मर एंड हायर एजुकेशन (ISRHE) संस्था में आयोजित एक कार्यक्रम में कई प्रदेशों से आए 122 लोगों को सम्मानित किया गया. दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने डॉ. रचना को प्रोफेसर ऑफ द ईयर इन बायोटेक्नोलॉजी से सम्मानित किया. इसी तरह अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 122 शख्सियत को भारत सम्मान निधि पुरस्कार से नवाजा गया. कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल रहे.

कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली विधानसभा के कॉन्फ्रेंस रूम में दीप प्रज्वलित करके की गई. ISRHE संस्था के अध्यक्ष अतुल शर्मा और सेक्रेटरी रेशु गुप्ता कार्यकम की शुरुआत मे विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, नीरज अग्रवाल (पर्सनल सेक्रेटरी विधानसभा अध्यक्ष ), पवन शर्मा, समाजसेवी जे यस कालरा को साल और मोमेंटो देकर की. इस अवसर पर संस्था की सेक्रेटरी रेशू गुप्ता ने बताया कि उनकी सोसाइटी सभी समाजिक क्षेत्र में शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, प्रोग्रामस फॉर लेडीज गरीब बस्तियों मे सोशल वर्क करती है. पिछले 12 वर्षों में संस्था द्वारा देश-विदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं.

कार्यक्रम मे 122 लोगो को भारत सम्मान निधि पुरस्कार, 2024 दिया गया. जिसमे डॉ. रचना को प्रोफेसर ऑफ द ईयर, इन बायोटेक्नोलॉजी से सम्मानित किया गया.  डॉ. रचना जेपी इंस्टिट्यूट ऑफ कॉलेज मे पिछले कई वर्षों से बतौर प्रोफेसर अपनी सेवाएं दे रही है. सम्मानित किये जाने पर डॉक्टर रचना ने बताया कि आईआईटी रुड़की और आईआईटी मुंबई से अपनी एजुकेशन पूरी करने के बाद वह बच्चों को शिक्षा देकर देश निर्माण के कार्य में लगी हुई है.

122 लोगो को किया गया सम्मानित

मुख्य अतिथि के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि यह कार्यक्रम दूसरी बार दिल्ली विधानसभा मे हो रहा है. इंस्टिट्यूट फॉर सोशल रिफॉर्मर एंड हायर एजुकेशन (ISRHE) ने 122 लोगो को अलग-अलग क्षेत्र से उत्कर्ष कार्य के लिए चुना गया है. दिल्ली विधानसभा ऐतिहासिक बिल्डिंग रही है, ब्रिटिश हुकूमत के समय यह बिल्डिंग बनी थी. 1926 से पहले यहां देश की लोकसभा की कार्यवाही होती थी, बाद मे यह अंग्रेजो की कोर्ट बनी थी, यहां क्रन्तिकारिओं को फांसी दी जाती थी, यहां टनल से लाकर फांसी दी जाती थी, आजादी मे बाद दिल्ली 1951 मे पहली विधानसभा का गठन उसी बिल्डिंग मे किया गया था. 1956 मे दिल्ली विधानसभा भंग कर दी गयी थी. 1993 मे दुबारा विधानसभा दिल्ली को मिली. तब मदनलाल खुराना मुखयमंत्री बने. अपने उद्बोधन में गोयल ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई.

इंस्टिट्यूट फॉर सोशल रिफॉर्मर एंड हायर एजुकेशन (ISRHE) संस्था के अध्यक्ष डॉ अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि 2012 से वह लगातार समाज सेवा मे लगे हुए है. इसी कड़ी में दूसरी बार दिल्ली विधानसभा में लोगों को सम्मानित किया गया है.

इसे भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी कल बेट द्वारका में ‘सुदर्शन सेतु’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जानें पुल की खासियतें

सम्मानित होने वाले कुछ प्रमुख नाम

कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए आयोजन करने वाली संस्था का आभार व्यक्त किया. प्रमुख तौर पर सम्मानित होने वालों में डॉ जयानन्द, V C मेरठ यूनिवर्सिटी, डॉ विनोद कुमार, सीनियर साइंटिफिक इंजीनियर डॉ. दिनिशा, डॉ संजय बेस्ट पुलिस ऑफिसर ऑफ महाराष्ट्र, सचिन नायक, डॉ. जय राम, डॉ. शिखता सिंह, डायनेमिक प्रोफेसर ऑफ द ईयर, मिस सृष्टि शर्मा एंटरप्रेन्योर, डॉ. सचिन चंद्रकांत, डॉ. अनिल शांतिकाले सोशल वर्कर, डॉ. पारुल त्रिपाठी, पिछले 23 सालों से यह टीचिंग क्षेत्र में सक्रिय है आदि प्रमुख रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

31 minutes ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

39 minutes ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

47 minutes ago

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

1 hour ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

1 hour ago