देश

दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को परिवार से मिलाया

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने ऑपरेशन मिलाप (Operation Milaap) के तहत हरियाणा के फतेहाबाद से लापता एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके परिवार से मिलाने में सफलता प्राप्त की. यह घटना कश्मीरी गेट स्थित आईएसबीटी क्षेत्र की है. बीते 9 दिसंबर 2024 को एसआई प्रवीण कुमार (इंचार्ज पुलिस पोस्ट आईएसबीटी) के नेतृत्व में एचसी योगेश और एचसी आलोक की टीम गश्त कर रही थी. शाम करीब साढ़े चार बजे टीम ने एक नाबालिग लड़की को आईएसबीटी परिसर में अकेले, रोते हुए और घबराई हुई हालत में पाया.

दिल्ली पुलिस ने लड़की को परिवार से मिलवाया

जिसके बाद पुलिस की टीम ने लड़की से उसका नाम-पता पूछा, लेकिन वो लड़की इतनी डरी हुई थी कि उस समय कुछ भी नहीं बता पा रही थी. इसके बाद एसआई प्रवीण कुमार, जो चाइल्ड वेलफेयर पुलिस ऑफिसर भी हैं, ने उसे शांत करने के लिए खाने-पीने की चीजें दीं और उसकी काउंसलिंग की. तब जाकर लड़की ने बताया कि वह फतेहाबाद, हरियाणा की रहने वाली है और घर में डांट-फटकार मिलने के बाद नाराज होकर बिना बताए दिल्ली चली आई थी. वह 8 दिसंबर की शाम से कश्मीरी गेट आईएसबीटी परिसर में भटक रही थी और यह तय नहीं कर पा रही थी कि घर लौटे या नहीं.

परिवार वालों ने पुलिस को किया धन्यवाद

लड़की का नाम और घर का पता मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत फतेहाबाद पुलिस स्टेशन से संपर्क किया, जहां पहले से ही लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी. स्थानीय पुलिस के माध्यम से लड़की के माता-पिता को सूचना दी गई. उसी रात लड़की के माता-पिता और फतेहाबाद पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची. जहां कश्मीरी गेट पुलिस पोस्ट में लड़की को सुरक्षित उनके हवाले कर दिया गया. लड़की के परिवार वालों ने दिल्ली पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं की जाती, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी. उन्होंने पुलिस टीम को धन्यवाद देते हुए कहा, “आपकी संवेदनशीलता और तत्परता ने हमें हमारी बेटी से मिलाया.”

ये भी पढ़ें- वैवाहिक विवाद के मामलों में कानून का निजी प्रतिशोध के रूप में नहीं किया जा सकता इस्तेमाल: सुप्रीम कोर्ट

इस घटना में इंस्पेक्टर प्रशांत यादव (एसएचओ/पीएस कश्मीरी गेट) और एसीपी शंकर बैनर्जी (कोतवाली सब-डिविजन) का मार्गदर्शन भी सराहनीय रहा. दिल्ली पुलिस की इस कोशिश ने फिर से यह साबित किया है कि उनकी तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बल्कि लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में भी सहायक है.

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

34 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

50 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago