देश

स्विस महिला का दिल्ली में मर्डर कर 2 दिनों तक कार में घुमाया शव, जानें पुलिस ने कैसे किया क्राइम स्टोरी का पर्दाफाश

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में एक विदेशी महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. यह तिलक नगर इलाके की घटना है. इस खबर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छनबीन में जुट गई. पुलिस को तिलक नगर के एक एमसीडी स्कूल के पास इस महिला का शव मिला है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरप्रीत नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही महिला पहचान और अपराधे से जुड़े पूरे मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि करीब 30 साल की महिला के पैर और हाथ किसी धातु की चेन से बंधे हुए थे. इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. उसने बताया कि महिला का शव शुक्रवार सुबह स्कूल के पास पाया गया. पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि घटना से जुड़ी अन्य जानकारी बाद में साझा की जाएगी.

सीसीटीवी की मदद से जुटाए जा रहे सबूत

पुलिस में इस मामले की तहकीकात करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस ने इस बात का पता लगा लिया है कि शव को कार में रखकर यहां लाया गया था. वहीं एक दूसरे अधिकारी ने बताया है कि कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से गाड़ी के मालिक का पता लगाया गया. वहीं जब पुलिस ने कार के मालिक से बात की तो उसने बताया कि उसने दो महीने पहले कार बेच दी थी. इसके बाद पुलिस आरोपी गुरप्रीत तक पहुंची.

पुलिस से पूछताछ में आरोपी गुरप्रीत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया उसने बताया कि उसने ही महिला की हत्या की है. इसके उसने कहा कि वह महिला को पहले से जानता था और वह स्विट्जरलैंड की रहने वाली है. उसने महिला की हत्या इसलिए की, क्योंकि उसे शक था कि महिला किसी और शख्स से भी बात करती है. इसलिए उसने महिला को भारत बुलाया था.

दो दिन तक कार में लेकर घूमा शव

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी गुरप्रीत ने एक पुरानी कार खरीदी थी और स्विस महिला की हत्या करने के बाद शव को उसी कार में डाल दिया और दो दिन तक घूमता रहा. इसके बाद उसे शव को ठिकाने लगाने की कोई जगह नहीं मिल रही थी तो उसने तिलक नगर में एक स्कूल के पास शव को फेंक दिया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत, फोन पर बातचीत के बाद हुआ हादसा; पुलिस जांच जारी

Nidhi Tiwari Suicide Case: सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी…

2 minutes ago

अचानक बरसे पत्थर, सड़कों पर मचा हड़कंप! जानिए उज्जैन की शाही मस्जिद पर कैसे हुआ बड़ा फैसला?

Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने की अफवाह पर भड़की हिंसा और पत्थरबाजी के…

2 minutes ago

पीएम मोदी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! वैश्विक महंगाई के बीच GST घटाकर आम जनता को दी 10% की सीधी बचत

PM Modi GST Relief: मोदी सरकार ने GST में 10% की कटौती कर उपभोक्ताओं को…

27 minutes ago

एआई की अजब-गजब लीला: गिटार बन गया बिना हेलमेट का सवारी, और कार ड्राइवर को थमा दिया हेलमेट चालान!

AI traffic camera mistake: बेंगलुरु में AI ट्रैफिक कैमरे ने स्कूटर सवार की पीठ पर…

34 minutes ago

1 अक्टूबर की सुबह से बदल जाएंगे सारे नियम! बिना PUCC पेट्रोल पंप पहुंचे तो खाली हाथ लौटेंगे घर

Delhi NCR PUCC Rule: दिल्ली-NCR में 1 अक्टूबर से बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. 10,000…

50 minutes ago

चोल साम्राज्य की समुद्री विरासत और भारतीय इतिहास लेखन का असंतुलन

राजेन्द्र चोल की शक्तिशाली नौसेना ने हिंद महासागर से दक्षिण-पूर्व एशिया तक चोल साम्राज्य का…

52 minutes ago