एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है और इस दौरान राजनीतिक दल एक-दूसरे पर हमला करने का मौका नहीं गंवा रहे हैं. इसी क्रम में एक बार फिर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा है. सीएम शिवराज ने कहा कि चुनाव प्रचार मैं नारियल लेकर चलता हूं, क्योंकि मैं विकास और जनकल्याण करता हूं. कांग्रेसी और कमलनाथ ताला लेकर योजनाओं पर ताला लगाने का काम करते हैं. कांग्रेसी ताला लेकर चलते हैं और सरकार में आने पर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं पर ताला डाल देते हैं. कांग्रेस ने आहार अनुदान पर ताला डाला, संबल योजना पर ताला डाला, बच्चों की साइकिल पर ताला डाला, लैपटॉप की योजना पर ताला डाला, बुजुर्गों की तीर्थ दर्शन योजना पर ताला डाला.
पत्रकारों ने सीएम शिवराज से सवाल किया कि कमलनाथ आरोप लगा रहे है कि आप नारियल लेकर चलते हैं? इसके जवाब में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “हां, मैं नारियल लेकर चलता हूं, तो कमलनाथ ताला लेकर चलते हैं. और वह सरकार आने पर जो मेरी योजनाएं, भारतीय जनता पार्टी की सरकार की योजनाएं हैं, उन योजनाओं को बंद करके ताला डाल देते हैं.”
मुख्यमंत्री ने कहा, “यही कमलनाथ थे, सवा साल के लिए सरकार बनी तो बैगा, भारिया, सहरिया बहनों के आहार अनुदान पर ताला डाल दिया. आहार के लिए हमारी सरकार द्वारा दिये जा रहा एक हजार रुपया बंद कर दिया. कमलनाथ मुख्यमंत्री बने तो संबल योजना पर ताला डाल दिया. संबल तो गरीबों के कल्याण की योजना थी, लेकिन उस पर भी ताला डाल दिया. कांग्रेस की सरकार आई तो इन्होंने मेरे बच्चों की साइकिल की योजना बंद करके ताला डाल दिया. लैपटॉप योजना बंद करके उसपर ताला डाल दिया.”
सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ ने कन्या विवाह करके बेटियों को पैसा नहीं दिया और उनके भविष्य पर भी ताला डाल दिया. हमने बुजुर्गों के लिए तीर्थ दर्शन योजना बनाई वो योजना भी बंद करके, उस योजना पर भी ताला डाल दिया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं विकास और जनकल्याण के काम करता हूं, इसलिए मैं नारियल लेकर चलता हूं. जहां नारियल फोड़ता हूं. उस जगह विकास की गंगा बहा देता हूं.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव को नकुलनाथ और जयवर्धन सिंह के भविष्य का चुनाव बना दिया है. सीएमने कहा कि ऐसा लगता है, मध्यप्रदेश में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के टिकट बांटने की फ्रेंचाइजी कमलनाथ को दे दी है. जिसके बाद कमलनाथ किसी की नहीं सुन रहे हैं. बता दें कि कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा के टिकट कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी तय करने से पहले बांट दिए. दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन पर भी अपनों को टिकट दिलाने के आरोप लग रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…
फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…
प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में…
अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…