Delhi pollution 2025: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हवा इतनी जहरीली हो गई है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच गया. यह स्थिति लोगों और सरकार दोनों के लिए चिंता का विषय बन गई है. इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने राजधानी में रहने और काम करने वाले लोगों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है.
कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के निर्देशों के तहत अब दिल्ली के प्राइवेट ऑफिसेज को 50% कर्मचारियों के साथ ऑन-साइट काम करने और बाकी कर्मचारियों को वर्क-फ्रॉम-होम की सुविधा देने की हिदायत दी गई है. सरकार का मानना है कि इससे प्रदूषण की स्थिति को कुछ हद तक संतुलित किया जा सकेगा.
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि फिलहाल दिल्ली में ग्रैप स्टेज-III लागू है और सरकार हर जरूरी कदम तेजी से उठा रही है. उनका फोकस साफ हवा, पब्लिक हेल्थ और रियल टाइम मॉनिटरिंग पर है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार लगातार प्रदूषण के स्तर पर नजर रख रही है और खासकर बुजुर्गों, बच्चों और संवेदनशील समूहों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है.
दिल्ली सरकार पहले ही MCD और GNCTD के दफ्तरों के लिए अलग-अलग टाइमिंग लागू कर चुकी है. एमसीडी दफ्तर सुबह 8:30 से शाम 5 बजे तक और दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेंगे. इससे पीक आवर्स में ट्रैफिक कम होगा और प्रदूषण पर नियंत्रण में मदद मिलेगी.
ये भी पढ़ें-G20 में भारत का बजा डंका! PM मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया एकात्म मानववाद का संदेश
सरकार की पॉल्यूशन कंट्रोल ड्राइव बड़े स्तर पर चल रही है. 2,000 से ज्यादा प्रवर्तन कर्मी 24 घंटे काम कर रहे हैं. अब तक 1,200 से ज्यादा कंस्ट्रक्शन साइट्स और प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों का निरीक्षण किया गया है. इनमें से 200 को नोटिस और 50 साइट्स को तुरंत बंद करने के आदेश दिए गए हैं. सरकार ने प्राइवेट ऑफिसेज से अपील की है कि वे इस एडवाइजरी को सभी शाखाओं तक पहुंचाएं और पालन सुनिश्चित करें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…
सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…
October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…
बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…
Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…