आस्था

Aaj Ka Panchang 22 November 2025: तृतीया से चतुर्थी, राहुकाल और शुभ मुहूर्त की जानकारी

Aaj Ka Panchang 22 November 2025: आज का दिन मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि से शुरू होकर शाम 7 बजकर 28 मिनट के बाद चतुर्थी तिथि में प्रवेश करेगा. चंद्रमा पूरे दिन धनु राशि में संचार करेगा. नक्षत्र की बात करें तो शाम 7 बजकर 25 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का आरंभ होगा. योग में दोपहर 12 बजकर 08 मिनट तक धृतिमान योग रहेगा और उसके बाद शूल योग शुरू होगा. करण में शाम तक गर करण रहेगा और फिर वणिज करण का आरंभ होगा.

सूर्योदय और सूर्यास्त

सूर्योदय: सुबह 6:50 बजे

सूर्यास्त: शाम 5:24 बजे

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:03 से 5:56 तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 1:53 से 2:36 तक

निशीथ काल: रात 11:41 से 12:35 तक

गोधूलि बेला: शाम 5:22 से 5:49 तक

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल: शाम 4:30 से 6:00 तक

गुलिक काल: दोपहर 3:30 से 4:30 तक

यमगंड: दोपहर 12:00 से 1:30 तक

दुर्मुहूर्त: शाम 4:00 से 4:42 तक

आज का उपाय

आज का विशेष उपाय सूर्यदेव को गुड़ डालकर जल अर्पित करना है. सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल भरें, उसमें थोड़ा गुड़ मिलाएं और पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्यदेव को अर्घ्य दें. यह उपाय न केवल आपके दिन को सकारात्मक बनाएगा बल्कि जीवन में ऊर्जा और उत्साह भी बढ़ाएगा. माना जाता है कि गुड़ से अर्घ्य देने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और स्वास्थ्य व समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.

ये भी पढ़ें-Aaj Ka Rashifal 23 November: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे सावधानी की जरूरत

आज का दिन शुभ कार्यों के लिए दोपहर और शाम का समय अनुकूल है. राहुकाल और यमगंड में कोई भी नया काम शुरू करने से बचें. सूर्यदेव को गुड़ वाला जल अर्पित करके दिन की शुरुआत करें, इससे आपके कार्यों में सफलता और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

28 नवंबर को दीपथुन पर जलाएं दीप, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; नप गए अधिकारी

सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै के तिरुपरमकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथुन पर 28 नवंबर को दीप…

1 hour ago

सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, जमानत रद्द करने की याचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत…

1 hour ago

महादेव बेटिंग ऐप मामला; वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं

महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल राहत…

1 hour ago

पश्चिम बंगाल में संविदाकर्मियों की बल्ले-बल्ले, वेतन में 8 हजार रुपये तक का इजाफा; जानें और क्या बदला

पश्चिम बंगाल सरकार ने VB-G RAM G परियोजना के संविदाकर्मियों के मासिक मानदेय में 6,000…

1 hour ago

IPL-2027 पर MI की नजर: न..न..करते कप्तानी के लिए कैसे माने रोहित शर्मा?

Rohit Sharma Returns As MI Captain: मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले रोहित शर्मा…

2 hours ago

‘…लिपलॉक’, इंडियन आइडल के सेट पर ये क्या बोल गए इमरान हाशमी? हंसी से लोटपोट हुए सब

'इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न' के सेट पर एक्टर इमरान हाशमी की जुबान फिसल गई और…

2 hours ago