देश

क्या नेता बनेगा…! कर्नाटक में ‘पावर ट्रांसफर’ की अटकलें हुई तेज, सीएम सिद्धारमैया ने खड़गे से की मुलाकात

Karnataka Congress Political Crisis: कर्नाटक कांग्रेस में सियासी खींचतान फिर से जोर पकड़ रही है. शनिवार को बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. जिसके बाद से सियासी गलियारों में कर्नाटक में पावर ट्रांसफर की बातें चल रही हैं. इस बात पर राजनीतिक विश्लेषकों का भरोसा तब और मजबूत हुआ जब सिद्धारमैया ने कहा कि हाईकमान जो भी कहेगा वो उसका कहा मानेंगे. हालांकि सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि यह मीटिंग स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर हुई थी.

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले कर्नाटक कांग्रेस के कई विधायक दिल्ली में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की थी. जिसके बाद ये चर्चा शुरू हो गई कि शिवकुमार के समर्थक सत्ता परिवर्तन मांग रहे हैं.

खड़गे ने सिद्धारमैया को दिल्ली किया तलब

बताया जा रहा है कि खड़गे ने सिद्धारमैया को दिल्ली तलब किया है. जहां कर्नाटक की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होगी. चर्चा ये भी है कि सिद्धारमैया नवंबर के अंत में दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

खड़गे से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में सिद्धारमैया ने कहा कि यह मीटिंग संगठन और स्थानीय निकायों को लेकर हुई. जिसमें कैबिनेट और नेतृत्व परिवर्तन की कोई बात नहीं हुई. सियासी फिज़ाओं में तैर रही खबरें सिर्फ मीडिया की बनाई हुई हैं.

इंटेलिजेंस ने भी पार्टी में खींचतान की पुष्टि की

इंडिया टूडे ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कांग्रेस पार्टी की इंटेलिजेंस रिपोर्ट में पार्टी को चेतावनी दी गई है कि, राज्य में सियासी खींचतान लगातार जारी है. जिसकी वजह से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच रहा है. इस मामले में जल्द निर्णय लेना ज्यादा मुनासिब है. जिसको लेकर सिद्धारमैया ने खड़गे से मुलाकात कर इस संबंध में जानकारी दी.

ये भी पढ़ें- G20 में भारत का बजा डंका! PM मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया एकात्म मानववाद का संदेश

सरकार बनने के समय नेतृत्व परिवर्तन का बना था फॉर्मूला

माना जाता है कि सरकार बनने के समय कांग्रेस हाई कमान ने एक अनौपचारिक फॉर्मूला तय किया था, जिसके आधार पर आधे कार्यकाल के बाद नेतृत्व परिवर्तन करने पर विचार होना था. इसी संबंध में डीके शिवकुमार के विधायक दिल्ली पहुंचे थे और हाई कमान के सामने अपनी बात रखी थी.

पार्टी में असंतोष के चलते कांग्रेस विधायकों के दिल्ली जाने को लेकर सिद्धारमैया ने कहा कि विधायक दिल्ली जाते रहते हैं. कांग्रेस हाई कमान जो भी फैसला करेगा वो हम सबको मानना होगा. चाहे मैं हूं या डीके शिवकुमार हों, मानना सबको पड़ेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

7 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

9 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

20 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

33 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

42 minutes ago