देश

Delhi Pollution: दिल्ली में पटाखे फूटने पर खुश हुए कपिल मिश्रा, TMC सांसद ने लगाई क्लास, बोले- AQI 999 के पार हो गया

Delhi Pollution: सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दिवाली पर बैन किए जाने के बाद भी दिल्ली-एनसीआर में पूरी रात पटाखे जलाए गए हैं. जिसके बाद वायु प्रदूषण अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. दिल्ली-एनसीआर का AQI लेवल कई जगहों पर 999 तक पहुंच गया है. प्रदूषण का स्तर इस लेवल पर पहुंच गया है जिसका आंकलन AQI मापने वाली मशीन भी नहीं कर पा रही है. धुंध की चादर ने देश की राजधानी को ढक लिया है.

कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा-

वहीं बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दिवाली पर पटाखे जलाए जाने के बाद कहा कि ये आजादी और लोकतंत्र की आवाज है. कपिल मिश्रा के इस बयान के बाद उनकी आलोचना भी हो रही है. कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि “दिल्ली वालों पर गर्व है. ये प्रतिरोध की आवाजें हैं, आजादी और लोकतंत्र की आवाजें हैं. लोग बहादुरी से अवैज्ञानिक, अतार्किक, तानाशाही प्रतिबंध का विरोध कर रहे हैं. दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.”

टीएमसी सांसद ने किया पलटवार

कपिल मिश्रा के इस बयान पर टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने दिल्ली के वायु प्रदूषण पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी सांसद और मंत्री राजधानी के बीचोंबीच पटाखों को जलाने पर खुश हो रहे हैं. पटाखे जलाने की बात कर रहे हैं. ये सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है.

यह भी पढ़ें- Assembly Election: “कमलनाथ की चक्की में कांग्रेस और कांग्रेसी दोनों पिस रहे हैं”, सीएम शिवराज बोले- बहनों को देंगे 3000 हजार रुपये

साकेत गोखले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि “पिछले 6 घंटे से दिल्ली में हो रही आतिशबाजी के लिए (बीजेपी सांसदों और मंत्रियों को) धन्यवाद. जब सत्तारूढ़ दल के नेता ही नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं तो फिर इस बैन का कोई मतलब नहीं है. दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 999 पर पहुंच गया है. अब इसके आगे मशीन भी जवाब दे रही है कि वो नहीं बता सकती है कि कितना प्रदूषण हो गया है. उन्होंने आगे लिखा है कि उम्मीद है कि लोगों को इस पीड़ा और संक्रमण से बचाने के बाद बीजेपी नेताओं के लिए इस त्योहार का मौसम और भी खुशनुमां हो जाएगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

7 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

12 minutes ago

226 रन चेज कर भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी

India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…

13 minutes ago

भोजपुरी संगीत के महाकुंभ का आगाज! पटना में पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक दिखाएंगे जलवा

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…

45 minutes ago

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

46 minutes ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

1 hour ago