देश

Delhi Pollution: दिल्ली में चरम पर प्रदूषण के बीच स्मॉग टावर बंद, सुप्रीम कोर्ट ने लिया सख्त एक्शन

Delhi Pollution: अभी दिवाली आई भी नहीं है और दिल्ली में प्रदूषण लोगों के मुसीबत बनने लगे हैं. दिल्ली में बढ़ते इसी प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट एक्टिव हो गई है औऱ कोर्ट ने इस प्रदूषण को लेकर चिंता जाहिर की है. चरम पर प्रदूषण के बीच दिल्ली में बने दोनों ही स्मॉग टावर बंद हैं, इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट का गुस्सा सामने आया है. ऐसे में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समितित के अध्यक्ष अश्विनी कुमार को नोटिस भेजा है और शुक्रवार के लिए तलब कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि डीपीसीसी प्रमुख रियल टाइम के डाटा के साथ कोर्ट में व्यक्तिगत तौर पर पेश हों.

दिल्ली के प्रदूषण पर चिंता जाहिर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है. सर्वोच्च अदालत ने कहा है कि राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का खेल-खेल रहे हैं, जबकि पंजाब में जमकर पराली जलाई जा रही है. सुप्रीम कोर्ट  ने पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश राजस्थान के प्रशासन को कहा है कि वे अपने यहां किसानों को पराली जलाने से रोकें.

यह भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: अखिलेश की नाराजगी का जयंत चौधरी ने किया समर्थन, कांग्रेस को दी ये बड़ी नसीहत

दिल्ली में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली पीठ कर रही है. इस मुद्दे पर कहा है कि दिल्ली में साल दर साल ये नहीं हो सकता. वायु प्रदूषण रोकने की सारी कार्रवाई सिर्फ पेपर पर ही चल रही है, जो कि समझ से परे हैं. इस दौरान जस्टिस अपराजिता सिंह ने कहा कि प्रदूषण रोकने के लिये सभी राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही कह कर रखा है, लिहाजा कोई राज्य ये नहीं कह सकता कि उनको इस संबंध में शीर्ष अदालत से कोई निर्देश नहीं दिया गया है.

यह भी पढ़ें-बनियान और गमछे में ही महिलाओं की फरियाद सुनने लगे दारोगा, VIDEO वायरल होने पर पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रदूषण रोकने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि सभी राज्य इसके लिए बनाए गए नियमों को सख्ती से लागू करें. नियमों का पालन होते हुए दिखना चाहिए. इस दौरान जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा, ‘मैंने खुद देखा है कि पंजाब में सड़क के दोनों ओर पराली जलाई जा रही है. पिछले हफ्ते मैं पंजाब की ओर गया था. वहां सड़क के दोनों ओर पराली का धुआं फैला था.’

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

4 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

5 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

6 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

6 hours ago