Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बनियान और गमछे में ही महिलाओं की फरियाद सुनने लगे दारोगा, VIDEO वायरल होने पर पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प

महिलाओं ने बताया कि, दारोगा को इस हालत में देखकर वे लोग काफी असहज महसूस कर रही थीं, लेकिन शिकायत की वजह से मजबूरी में ऑफिस में बैठना पड़ा.

वीडियो ग्रैब (सोशल मीडिया)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

UP Police: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां चौकी के अंदर बनियान व गमछा पहन कर महिलाओं की फरियाद सुनने वाले दारोगा का वीडियो वायरल हुआ है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया और एसपी ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर लोग यूपी पुलिस पर जमकर निशाना साध रहे हैं कर दिया है.

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दारोग बनियान-गमछा पहनकर पीड़ित महिलाओं की फरियाद सुनते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टेबल के एक तरफ अपनी कुर्सी पर दारोगा बनियान व गमछा पहने बैठे हैं और दूसरी तरफ महिलाएं बैठी हुई हैं और अपनी शिकायत बता रही हैं. इसी दौरान किसी ने ये वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया. वीडियो का संज्ञान लेते ही ASP ने जांच के आदेश दे दिए हैं. इसी के साथ उन्होंने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

चौकी प्रभारी राम नारायण सोनकर पर यह आरोप लगे

इस मामले में महिलाओं का कहना है कि, वह शिकायत लेकर सिंघिया चौकी पहुंची थीं, लेकिन दारोगा को कुर्सी पर बनियान और गमछा लपेटकर बैठे देखा तो वे सन्न रह गईं. महिलाओं ने आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी राम नारायण सोनकर उन लोगों के सामने बनियान और गमछे में ही आ गए और ऑफिस की कुर्सी पर बैठकर उनकी समस्या सुनने लगे. महिलाओं ने बताया कि, दारोगा को इस हालत में देखकर वे लोग काफी असहज महसूस कर रही थीं, लेकिन शिकायत की वजह से मजबूरी में ऑफिस में बैठना पड़ा. महिलाओं ने बताया कि बालकमऊ गांव में दो पक्षों के बीच घरेलू विवाद होने के बाद ही शिकायत लेकर चौकी पहुंची थीं.

ये भी पढ़ें- Varanasi News: रंग लाया छात्रों का विरोध प्रदर्शन, अब IIT और BHU के बीच में नहीं खड़ी होगी दीवार, ऐसे होगी दोनों कैंपस की सुरक्षा

तो वहीं खबर सामने आ रही है कि, एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने वीडियो को संज्ञान में लेकर शाम तक चौकी प्रभारी राम नारायण सोनकर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है और मामले की जांच सिराथू क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा को सौंप दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital